Hindi News
›
Video
›
India News
›
Parliament Monsoon Session 2025: Pappu Yadav roared in the Lok Sabha, fired many questions on security policie
{"_id":"6887f8f63e5399a7a3033696","slug":"parliament-monsoon-session-2025-pappu-yadav-roared-in-the-lok-sabha-fired-many-questions-on-security-policie-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Parliament Monsoon Session 2025 : लोकसभा में जमकर गरजे पप्पू यादव, सुरक्षा नीतियों पर दागे कई सवाल!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament Monsoon Session 2025 : लोकसभा में जमकर गरजे पप्पू यादव, सुरक्षा नीतियों पर दागे कई सवाल!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Tue, 29 Jul 2025 03:55 AM IST
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हालिया भाषण पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने रक्षा मंत्री से सवाल किया कि पाकिस्तान को चीन और अमेरिका से कितनी सैन्य ताकत मिल रही है, इस पर स्पष्टीकरण दिया जाए. यादव ने कश्मीर में हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए सरकार की सुरक्षा नीतियों पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं.
पप्पू यादव ने पहलगाम आतंकी हमले के हमलावरों को अब तक न पकड़े जाने पर सरकार की क्षमता पर संदेह व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “वे चार आदमी आज कहां हैं? यदि पिछले 1 महीने में हम उन्हें नहीं पकड़ सके तो इसका मतलब देश किसी सुरक्षित हाथों में नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के 100 सैनिकों के सामने भी पाकिस्तान नहीं टिकेगा, लेकिन असली मुद्दा चीन द्वारा पाकिस्तान को नई तकनीक और समर्थन देना है, जिस पर सरकार बात नहीं कर रही है.
सांसद ने चीन के बढ़ते समर्थन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस महत्वपूर्ण पहलू पर कोई चर्चा नहीं कर रही है. उन्होंने कहा, “सच्चाई कहीं दिखाई नहीं दी। सच बोलने की हिम्मत होनी चाहिए. पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और देश की सुरक्षा के मुद्दों पर भी असफलता का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “देश के सवाल पर सरकार और विदेश नीति के सवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफल नहीं रहे हैं.
यादव ने धारा 370 को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इतने दिनों में सरकार के पास धारा 370 के अलावा कोई मुद्दा नहीं रहा है, और धारा 370 हटाए जाने के बाद ही कश्मीर में हमले बढ़े हैं और कश्मीर असुरक्षित रहा है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।