Hindi News
›
Video
›
India News
›
UP Barabanki Stampede News: Devotees who came to offer water on Monday got electrocuted, 2 died.
{"_id":"6886eb47c2f8a875ea0dcfd4","slug":"up-barabanki-spampede-news-devotees-who-came-to-offer-water-on-monday-got-electrocuted-2-died-2025-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Barabanki Stampede News: सोमवार को जल चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालु करंट के चपेट में आए, 2 की मौत।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Barabanki Stampede News: सोमवार को जल चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालु करंट के चपेट में आए, 2 की मौत।
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Mon, 28 Jul 2025 08:45 AM IST
यूपी के बाराबंकी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सावन के तीसरे सोमवार को पौराणिक अवसानेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे टीन शेड में करंट उतर गया। करंट की वजह से भगदड़ मच गई और हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 29 लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बंदरों ने बिजली का तार टीनशेड पर गिराया है।औसानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रात 12 बजे के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ था.
इसी दौरान करीब 2 बजे मंदिर परिसर में अचानक करंट फैल गया.करंट फैलने के कारण भगदड़ मच गई. घटना के दौरान श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई. चीख-पुकार के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे. हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत की सूचना है, जबकि 29 लोग घायल हो गए. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए पहले से ही पुलिस फोर्स मौजूद थी, लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया.सभी घायलों को एंबुलेंस से हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. डीएम ने बताया कि कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टीन शेड पर गिर गया.इसी कारण करंट फैला और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.
जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में 29 लोग घायल हैं, दो की हालात को गंभीर देखते हुए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल रहे रहे हैं. इस घटना के बाद औसानेश्वर महादेव मंदिर के हालात सामान्य हैं. घटना के बाद मंदिर में आए लोग नियमित तरीके से दर्शन-पूजा कर रहे हैं. यह घटना कैसे हुई इसकी जांच अभी की जा रही है.गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मनसा देवी मंदिर में ये भगदड़ करंट दौड़ने की अफवाह से चलते मची. मंदिर में सावन के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. इस बीच करंट आने की अफवाह फैल गई. इस कारण लोग बचने के चक्कर में एक-दूसरे पर चढ़ने लगे.बता दें कि औसानेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है. श्रद्धालु यहां महादेव के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. पुरातत्व विभाग के अनुसार, यह औसानेश्वर महादेव मंदिर लगभग 450 वर्ष पुराना है और ढाई एकड़ क्षेत्र में फैला है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।