Hindi News
›
Video
›
India News
›
GST New Rates: Market experts explain the impact of GST reforms on rice and dry fruits.
{"_id":"68d1c08620f9d1be7b0df546","slug":"gst-new-rates-market-experts-explain-the-impact-of-gst-reforms-on-rice-and-dry-fruits-2025-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"GST New Rates: GST सुधारों पर बाजार एक्सपर्ट्स ने बताया, चावल, ड्राय फ्रूट्स पर कितना होगा इसका असर!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
GST New Rates: GST सुधारों पर बाजार एक्सपर्ट्स ने बताया, चावल, ड्राय फ्रूट्स पर कितना होगा इसका असर!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Tue, 23 Sep 2025 03:02 AM IST
Link Copied
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एलान के अनुसार नई दरें आज यानी 22 सितंबर से लागू हैं। इस फैसले से 175 से अधिक वस्तुएं सस्ती होने का अनुमान है। पूर्व में जीएसटी की चार दरें 5, 12, 18 और 28 फीसदी लागू थीं। 3 सितंबर को हुई करीब साढ़े दस घंटे की बैठक के बाद सीतारमण ने बताया था कि ये सुधार आम आदमी को ध्यान में रखकर किए गए हैं। उन्होंने कहा था कि परिषद की बैठक के दौरान आम आदमी के दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर लगने वाले हर कर की कड़ी समीक्षा की गई थी और ज्यादातर मामलों में दरों में भारी कमी को मंजूरी दी गई। जीएसटी के नए बदलावों से किसानों और कृषि क्षेत्र के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र को भी इससे लाभ होगा। दरों का यह सरलीकरण अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार पहल का हिस्सा है। आइए अब जानते हैं जीएसटी से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब।
जीएसटी में हुए सुधारों से न सिर्फ आम आदमी का घरेलू खर्च घटेगा बल्कि बाजार में मांग भी बढ़ेगी। नई दरें लागू होने से पहले ही कई ऑटो कंपनियों ने वाहनों पर छूट दी है, जिससे कि लोग वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित हों। पीएम मोदी की नेक्स्ट जेन जीएसटी लागू करने की दूरदर्शी पहल से देश का व्यापारिक ढांचा और सुदृढ़ होगा। अर्थव्यवस्था की मजबूती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी आई है। नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधार व स्वदेशी अपनाओ विषय पर चर्चा हुई। आयकर विशेषज्ञ संदीप टंडन ने कहा कि अब कर संबंधी प्रावधान इतने सरल हो गए हैं कि अगर आप वकील या चार्टर्ड अकाउंटेंट से सलाह न भी लें तो भी इन बातों को आसानी से समझ सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव यही है कि देश में लगातार वर्षों से मुद्रा विनिमय और आय बढ़ने की प्रक्रिया चल रही है व्यापारियों के लिए यह बहुत बड़ा अवसर है कि वे जीएसटी सुधारों और स्वदेशी अपनाओ जैसे अभियानों से जुड़कर नए भारत की आर्थिक यात्रा में योगदान दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।