सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Heavy Rainfall Updates: There will be heavy to very heavy rains in these states of the country, IMD has issued

Heavy Rainfall Updates : देश के इन राज्यों में होगी भारी से अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Wed, 30 Jul 2025 07:01 AM IST
Heavy Rainfall Updates: There will be heavy to very heavy rains in these states of the country, IMD has issued
देश भर में मूसलाधार बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर एमपी- उत्तराखंड तक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कुछ जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति भी आ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार 30 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं मौसम कैसा रहेगा... दिल्ली-एनसीआर में 30 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने और कई इलाकों लक्ष्मीनगर, पीतमपुरा, रोहिणी, आनंद विहार, दक्षिणी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली में सामान्य स्तर की बारिश होने की संभावना है।

ऐसे में तापमान में भी गिरावट की उम्मीद है। लोगों को भारी उमस से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई के लिए मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। आगरा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में बहुत अधिक बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कानपुर, चित्रकूट, उन्नाव, कन्नौज, कानपुर देहात, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, सहारनपुर, बिजनौर, अलीगढ़, बरेली, हरदोई में भी मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई के लिए पटना, अररिया, सुपौल, किशनगंज, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, खगड़िया, बेगूसराय, नालंदा, गया में बहुत अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बांका, वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सिवान, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास,मधुबनी, सीतामढ़ी में मध्यम से हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30 जुलाई को राजस्थान के बूंदी, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा और बारन में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा जयपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु, नागौर, अजमेर, टोंक, चुरु, पाली, भिलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ में मध्यम से भारी बारिश, वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 30 जुलाई को 15 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भिंड, शिवपुरी, मोरेना, विदिशा, अशोकनगर, सागर, रायसेन, अशोक नगर, सीहोर, होशंगाबाद, सागर, छतरपुर शामिल हैं। इसके अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, टीकमगढ़, निवाड़ी में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में 30 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शिमला, कांगड़ा, मंडी, ऊना और कुल्लू में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 30 जुलाई के लिए फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, चमोली, नैनीताल,पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात और महाराष्ट्र में 30 जुलाई से अगले 7 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

PM Modi Speech on Operation Sindoor: विपक्ष ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, पीएम मोदी ने दिया ये जवाब!

30 Jul 2025

JP Nadda On Mallikarjun Kharge: जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खरगे से माफी क्यों मांगी?

29 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: लोकसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

29 Jul 2025

डिंपल यादव पर भद्दा कमेंट करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की सपा कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

29 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: पीएम मोदी ने पीओके को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

29 Jul 2025
विज्ञापन

UP Drone Mystery: नोएडा-गाजियाबाद के गांवों में भी उड़ रहे ड्रोन, दहशत में लोग, पहरेदारी शुरू।

29 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी

29 Jul 2025
विज्ञापन

PM Modi Speech on Operation Sindoor: पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

29 Jul 2025

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार के हाईटेक चुनावी रथ से BJP का पोस्टर गायब

29 Jul 2025

Bihar Election 2025: 'मेरे शब्दों में जो बगावत देखना...'; नीतीश कुमार के लिए बदले चिराग पासवान के सुर

29 Jul 2025

Priyanka Gandhi Speech in Parliament: आप मेरी मां के आंसू तक चले गए...प्रियंका का शाह को जवाब

29 Jul 2025

Deoghar Accident News: देवघर में बस और ट्रक की टक्कर से भीषण सड़क हादसा

29 Jul 2025

Thailand-Cambodia War: US-China की मौजूदगी में हुआ कंबोडिया-थाईलैंड में युद्धविराम, Malaysia का एलान

29 Jul 2025

'ऐसा लगा जैसे कराची-लाहौर हमारा हो गया': संसद में ऐसा क्यों बोले अखिलेश यादव?

29 Jul 2025

Operation Sindoor Debate: कांग्रेस पार्टी में बहस को लेकर पड़ी फूट? मनीष तिवारी के पोस्ट से बवाल।

29 Jul 2025

Nimisha Priya : यमन में भारतीय नर्स की सजा रद्द होने के दावे की क्या है सच्चाई? MEA ने दिया बयान।

29 Jul 2025

Amit Shah Speech in Parliament: अमित शाह ने अखिलेश यादव से पूछ लिया सवाल तो भड़क गया विपक्ष

29 Jul 2025

कब जारी होगी 20वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

29 Jul 2025

Bhai Virendra Viral Audio: बिहार चुनाव से पहले RJD नेता का मामला गरमाया, तेज प्रताप ने उठाए सवाल।

29 Jul 2025

SC Hearing on S.I.R : EC को कोर्ट ने क्या कहा,आधार,वोटर ID पर सुना दिया ये फरमान।

29 Jul 2025

यूपी में ड्रोन से दहशत के बीच मिली चिट्ठी में खुल गए सारे राज?

29 Jul 2025

Nimisha Priya Case: Nimisha Priya को मिली राहत! ये है ग्रैंड मुफ्ती का दावा! | Yemen

29 Jul 2025

Parliament Session: इन मुद्दों पर हंगामें के आसार, विपक्ष को मिलेगा जवाब | Amar Ujala

29 Jul 2025

Drone Mystery: प्रशासन की तरफ से ड्रोन के बारे में अहम जानकारी आई, DIG के बयान से खुला राज।

29 Jul 2025

Explainer: TCS, Intel, Microsoft समेत दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां क्यों कर रहीं छंटनी? Amar Ujala

29 Jul 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

29 Jul 2025

Heavy Rain Fall Updates : इन राज्यों में फिर से होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट!

29 Jul 2025

Parliament Monsoon Session 2025 : लोकसभा में जमकर गरजे पप्पू यादव, सुरक्षा नीतियों पर दागे कई सवाल!

29 Jul 2025

Parliament Monsoon Session 2025 : ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप के दावों को किया विदेशमंत्री ने किया खारिज!

29 Jul 2025

Parliament Monsoon Session 2025 : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष के सवालों पर बिफरी शांभवी चौधरी!

29 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed