Hindi News
›
Video
›
India News
›
How did Vijay's party TVK win the elections, what did MK Stalin say in his statement?
{"_id":"6a0af3e9563faf6164013ad4","slug":"how-did-vijay-s-party-tvk-win-the-elections-what-did-mk-stalin-say-in-his-statement-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"विजय की पार्टी टीवीके कैसे जीती चुनाव, एमके स्टालिन ने अपने बयान में क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विजय की पार्टी टीवीके कैसे जीती चुनाव, एमके स्टालिन ने अपने बयान में क्या कहा?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Mon, 18 May 2026 04:41 PM IST
Link Copied
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा है कि सत्तारूढ़ टीवीके ने जमीन पर कोई खास काम नहीं किया, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों को प्रभावित कर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने माना कि उनकी पार्टी इस रणनीति को समय रहते समझ नहीं पाई, लेकिन अब आगे के लिए सतर्क रहेगी। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्टालिन ने डीएमके की विभिन्न गतिविधियों, पार्टी सम्मेलनों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने बिना नाम लिए टीवीके पर निशाना साधते हुए कहा कि डीएमके की तरह उस पार्टी ने कोई जमीनी तैयारी नहीं की थी। यहां तक कि कई स्थानों पर मतगणना एजेंट तक नियुक्त नहीं किए गए थे। स्टालिन ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल बच्चों के माध्यम से परिवारों को प्रभावित करने के लिए किया गया और यह बात उनकी पार्टी की नजरों से छूट गई। उन्होंने कहा कि डीएमके अब इस पहलू को समझ चुकी है और ऐसी सोशल मीडिया आधारित रणनीतियों का मुकाबला करने के लिए नई योजनाएं तैयार की गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 1949 में स्थापित डीएमके ने कई चुनावी जीत और हार देखी हैं, लेकिन पार्टी हर बार पहले की तरह मजबूती से खड़ी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।