Hindi News
›
Video
›
India News
›
Iran Rejects Peace Talks in Pakistan: Iran Will Not Send Delegation to Pakistan—Announcement Made
{"_id":"69e5a98c33c4c54077003d41","slug":"iran-rejects-peace-talks-in-pakistan-iran-will-not-send-delegation-to-pakistan-announcement-made-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Iran Rejects Peace Talks in Pakistan:ईरान नहीं भेजेगा पाकिस्तान में अपना प्रतिनिधिमंडल,किया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Iran Rejects Peace Talks in Pakistan:ईरान नहीं भेजेगा पाकिस्तान में अपना प्रतिनिधिमंडल,किया एलान
वीडियो डेस्क,अमर उजाला Published by: Sahil Suyal Updated Mon, 20 Apr 2026 09:51 AM IST
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए दूसरे दौर की शांति वार्ता प्रस्तावित है। यह वार्ता ऐसे समय में होने जा रही है जब पश्चिम एशिया में हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं और ईरान तथा अमेरिका के बीच टकराव खुलकर सामने आ चुका है। हालांकि, इस प्रस्तावित वार्ता पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं, क्योंकि ईरान ने फिलहाल इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल जजीरा ने ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि तेहरान ने इस्लामाबाद में होने वाली इस वार्ता के लिए अपना कोई प्रतिनिधिमंडल न भेजने का फैसला किया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि जब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी, तब तक वे किसी भी तरह की बातचीत में शामिल नहीं होंगे।
तस्नीम न्यूज एजेंसी के रिपोर्टर ने स्पष्ट किया कि ईरान का रुख बिल्कुल साफ है जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित नौसैनिक नाकेबंदी प्रभाव में है, तब तक बातचीत का कोई सवाल ही नहीं उठता। ईरान इस नाकाबंदी को अपनी संप्रभुता के खिलाफ मानता है और इसे हटाने की मांग कर रहा है। यही कारण है कि शांति वार्ता शुरू होने से पहले ही गतिरोध पैदा हो गया है। दूसरी ओर, अमेरिका इस वार्ता को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि अमेरिका अपना प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद भेजेगा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ करेंगे। उनके साथ ट्रंप के दामाद और वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर भी मौजूद रहेंगे।
ट्रंप ने यह भी जानकारी दी कि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर 20 अप्रैल की रात को इस्लामाबाद पहुंच जाएंगे, ताकि 21 अप्रैल को होने वाली वार्ता की तैयारियां पूरी की जा सकें। हालांकि, इस बार एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अमेरिका की उपराष्ट्रपति जेडी वैंस इस वार्ता में शामिल नहीं होंगी। उनकी अनुपस्थिति को लेकर भी कई तरह के राजनीतिक संकेत निकाले जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस वार्ता का भविष्य पूरी तरह से ईरान के रुख पर निर्भर करता है। यदि ईरान अपना प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजता है, तो यह शांति प्रयास शुरुआत से पहले ही विफल हो सकता है। ऐसे में अमेरिका की रणनीति क्या होगी, यह भी एक बड़ा सवाल बन गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।