सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Jyoti Singh vs Pawan Singh: What did the Bhojpuri actor's wife say after sharing the Karva Chauth video?

Jyoti Singh vs Pawan Singh: करवाचौथ का वीडियो शेयर कर भोजपुरी एक्टर की पत्नी ने क्या कहा?

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sat, 11 Oct 2025 08:50 AM IST
Jyoti Singh vs Pawan Singh: What did the Bhojpuri actor's wife say after sharing the Karva Chauth video?
बिन पति के चांद देखा, और बिना पति के ही करवाचौथ का वर्त तोड़ा। ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इस बार करवा चौथ कर सबको चौंका दिया है। दरअसल, ज्योति ने न सिर्फ इंस्टाग्राम पर करवा चौथ की बधाई दी बल्कि खुद भी पति पवन सिंह के नाम का व्रत रखा। जबकि हाल ही में दोनों के रिश्ते कानूनी विवादों में घिरे हैं और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लग चुके हैं। ऐसे में ज्योति का ये कदम लोगों में उत्सुकता और चर्चाओं का विषय बन गया है। ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वे लाल जोड़े में सजी दिखाई दीं. हाथों में करवा चौथ की थाली लिए उन्होंने पहले चांद को अर्घ्य दिया और फिर पानी पीकर व्रत तोड़ा. वीडियो में उनकी मुस्कुराहट और पारंपरिक साज-सज्जा देख कई यूजर्स ने इसे ‘ड्रामा’ बताते हुए ट्रोल भी किया.पिछले कई महीनों से पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है. ज्योति ने पति पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह विवाद मीडिया में खूब उछला. पवन सिंह ने भी आरोपों को खारिज करते हुए अपनी सफाई दी थी।

अब जब सबको लग रहा था कि दोनों का रिश्ता पूरी तरह टूट चुका है, तभी ज्योति की इस पोस्ट ने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया. ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा की जिसमें वे हाथ जोड़े खड़ी नजर आ रही हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा – “सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!!” लेकिन जो बात सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थी, वह यह कि इस पोस्ट में ज्योति के नाम के नीचे अब भी ‘पवन सिंह’ लिखा हुआ था. लोगों ने तुरंत नोटिस किया कि कानूनी विवादों के बावजूद उन्होंने पति का नाम नहीं हटाया है.वहीं शुक्रवार को जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर से मिलीं, और चर्चा है कि वे जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। ज्योति सिंह ने जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर से मिलकर उन्होंने कहा कि मेरे साथ अन्याय हुआ है। अब आप ही मुझे इंसाफ दिलाईए। जिसके बाद प्रशांत किशोर ने उनको ढाढस बढ़ाते हुए कहा कि आपके अन्याय का बदला लिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को टिकट देने के सवाल पर कहा कि दो साल पहले ज्योति सिंह अपने कुछ साथियों के साथ उनसे मिली थीं। उस समय सिर्फ परिचय के तौर पर बात हुई थी।

प्रशांत किशोर ने कहा, "ये आपका पारिवारिक मामला है और इस मामले में कुछ बोलना मेरा उचित नहीं होगा... हम किसी के पारिवारिक या व्यक्तिगत मामले में नहीं पड़ते और टिकट की बात है तो किसी एक व्यक्ति के लिए नियम बदले नहीं जाएंगे।" आरा विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी का उम्मीदवार पहले ही घोषित है - डॉ. विजय गुप्ता। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि डॉ. विजय गुप्ता के नाम में कोई परिवर्तन की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी एक व्यक्ति के लिए अपने नियम नहीं बदलती। पवन सिंह, जो बीजेपी में शामिल हैं और बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, उनके टिकट पर अब खतरा मंडरा रहा है।ज्योति सिंह ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि पवन सिंह उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं करते, और इसी वजह से वे चुनाव लड़ने की सोच रही हैं। उन्होंने कहा था, "अगर पवन मुझे पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी"।पवन सिंह ने कहा है कि ज्योति चुनाव लड़ने का दबाव बना रही थीं, लेकिन टिकट दिलवाना उनके बस की बात नहीं। बता दें कि पवन सिंह को केंद्र सरकार से Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिली है, जो उनके चुनावी माहौल और संभावित खतरों को देखते हुए है।पवन सिंह की लोकप्रियता और स्टार पावर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, खासकर महिला वोटरों के बीच इस विवाद का क्या असर पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bihar Election 2025: बिहार NDA में सीट शेयरिंग फाइनल, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किया खुलासा

11 Oct 2025

Bihar Election 2025: सीट शेयरिंग पर NDA की बैठक से पहले विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा खुलासा

11 Oct 2025

Bihar Election 2025: JDU के दो दिग्गज नेता हुए RJD में शामिल ,नीतीश पर जमकर भड़के तेजस्वी यादव

11 Oct 2025

Karwa Chauth 2025: देश के राजनीतिक दिग्गजों ने मनाया करवा चौथ,अर्घ्य देकर पूरा हुआ सुहागिनों का व्रत

11 Oct 2025

कफ सिरप मामले में प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी पर छिंदवाड़ा में डॉक्टरों का प्रदर्शन

10 Oct 2025
विज्ञापन

Rajasthan News : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा बोले मेहनत से बनते हैं विधायक | Amar Ujala

10 Oct 2025

Alwar News : अधेड़ ब्लाइंड मर्डर केस खुलासा, मोबाइल चुराने ने के लिए की थी हत्या

10 Oct 2025
विज्ञापन

CM Yogi ने गोरखपुर में ट्रेड शो स्वदेशी मेले का किया शुभारंभ | Amar Ujala

10 Oct 2025

Jaishankar-Muttaqi Meet: तालिबान के मंत्री की पाकिस्तान को चेतावनी, जयशंकर से मिल कर क्या बोले

10 Oct 2025

IPS Y Puran Kumar: IG पूरन केस में नया मोड़, जातिवाद से जुड़ा विवाद? हुआ खुलासा!

10 Oct 2025

Mayawati Rally in Lucknow: 'अखिलेश यादव से सवाल पूछना...', मायावती ने सपा पर बोला हमला तो भड़कीं प्रिया सरोज

10 Oct 2025

अखिलेश पर तंज, सीएम योगी की तारीफ, क्या है मायावती की चाल?

10 Oct 2025

NDA Seat Sharing: चिराग पासवान को BJP ने मना लिया! एनडीए में सीट शेयरिंग फाइनल

10 Oct 2025

इस्राइल-हमास के बीच युद्धविराम के बाद US ने इस्राइल में भेजे 200 सैनिक

10 Oct 2025

किसानों को मिलेगी पेंशन! डायरेक्ट पैसा भेजने के लिए आधार क्यों जरुरी? The Bonus

10 Oct 2025

Bihar Election 2025: चिराग पासवान की मांग BJP पर भारी,'हनुमान' को दिया दो बड़ा ऑफर

10 Oct 2025

IPS Y Puran Kumar Suicide Case: ADGP वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में DGP समेत 13 अधिकारियों पर FIR दर्ज

10 Oct 2025

Pappu Yadav Distributes Money Video: पप्पू यादव ने बिहार बाढ़ पीड़ितों को बांटा पैसा, वीडियो वायरल

10 Oct 2025

प्रशांत किशोर ने NDA-महागठबंधन के वोट बैंक में मारी सेंध?

10 Oct 2025

Jan Suraaj First List for Bihar Election 2025: जन सुराज की पहली लिस्ट पर मचा बवाल, कार्यालय में भारी हंगामा

10 Oct 2025

Weather Forecast 10 October 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

10 Oct 2025

Bihar Election 2025: NDA के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के बाद जमकर बरसे, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम

10 Oct 2025

Bihar Election 2025: टिकट बंटवारे के बाद प्रशांत किशोर ने खेल दिया और बड़ा सियासी दांव!

10 Oct 2025

Congress on Mayawati Rally: अजय राय ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर साधा निशाना , दागे कई तीखे सवाल

10 Oct 2025

Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग पर कब लगेगी मुहर, दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा खुलासा!

10 Oct 2025

Locket Chatterjee ON Mamata : भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने किया बड़ा दावा बिहार में SIR से डरीं ममता बनर्जी

10 Oct 2025

Ayodhya Blast Latest Update : अयोध्या में घर के अंदर विस्फोट से गिरा मकान पांच लोगों की मौत, कई घायल

10 Oct 2025

पीएम मोदी और ट्रंप की फोन पर बातचीत, गाजा शांति योजना पर दी बधाई

09 Oct 2025

BSP की रैली से तेजस्वी के दलित वोट बैंक पर मंडराया खतरा?

09 Oct 2025

Uttarakhand News: इस कलाकार की सोच ने दिया ऐपण कला पूरे भारत में फेमस | Amar Ujala

09 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed