सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Moscow Format Meeting 2025: India-Pakistan, China and Russia will support Afghanistan regarding Bagram Airbase

Moscow Format Meeting 2025: Bagram Airbase को लेकर अफगानिस्तान का साथ देंगे भारत-पाक,चीन और रूस।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 08 Oct 2025 04:00 PM IST
Moscow Format Meeting 2025: India-Pakistan, China and Russia will support Afghanistan regarding Bagram Airbase
भारत ने हमेशा अफगानिस्तान से बेहतर रिश्ते कायम रखने के लिए कदम उठाए हैं, भारत ने काबुल के नए प्रशासन तालिबान का साथ देने के लिए कई कूटनीतिक पहल भी किए हैं। लेकिन खुले तौर पर तालिबान के साथ भारत कम ही देखाई दिया है और बैकडोर से सहयोग बनाए रखा है। अब भारत खुले तौर पर तालिबान की साइड लेने लगा है और अमेरिका को एक बड़ा झटका दिया है। भारत ने तालिबान, पाकिस्तान, चीन और रूस के साथ मिलकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर कब्जा करने की मंशा का विरोध किया है। अफगानिस्तान पर मॉस्को फॉर्मेट कंसल्टेशन के डेलीगेट्स ने मंगलवार को जारी एक संयुक्त बयान में बगराम का नाम लिए बिना कहा, “अफगानिस्तान और पड़ोसी देशों में अपने सैन्य बुनियादी ढांचे को तैनात करने के देशों के प्रयास अस्वीकार्य हैं, क्योंकि यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के हितों की पूर्ति नहीं करता है।


भारत ने यह कदम तालिबान शासित अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की भारत यात्रा से कुछ दिन पहले उठाया है। अफगानिस्तान पर मॉस्को फॉर्मेट कंसल्टेशन की सातवीं बैठक मॉस्को में अफगानिस्तान, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान के खास प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर आयोजित की गई. बेलारूस का एक प्रतिनिधिमंडल भी अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुआ.मॉस्को में आयोजित ‘मॉस्को फॉर्मेट कंसल्टेशन ऑन अफगानिस्तान’ की सातवीं बैठक में भारत, ईरान, कजाकिस्तान, चीन, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान सहित 10 देशों ने हिस्सा लिया. बेलारूस के प्रतिनिधि भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में किसी देश का नाम लिए बिना कहा गया, ‘प्रतिभागियों ने अफगानिस्तान या उसके पड़ोसी देशों में किसी भी देश की ओर से सैन्य ढांचे की तैनाती के प्रयासों को अस्वीकार्य बताया, क्योंकि यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के खिलाफ है.’ यह बयान सीधे तौर पर ट्रंप की योजना की आलोचना के रूप में देखा जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में मांग की थी कि तालिबान अमेरिका को बागराम एयरबेस वापस सौंप दे. यह वही बेस है, जहां से अमेरिका ने 2001 के बाद ‘वॉर ऑन टेरर’ यानी आतंकवाद के खिलाफ युद्ध अभियान चलाया था। 18 सितंबर को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, ‘हमने वह बेस उन्हें मुफ्त में दे दिया, अब हम उसे वापस चाहते हैं.’ उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर भी लिखा था- ‘अगर अफगानिस्तान ने बाग्राम एयरबेस वापस नहीं किया तो नतीजे बुरे होंगे।’ तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने ट्रंप की मांग को खारिज करते हुए कहा, ‘अफगान किसी भी हाल में अपनी जमीन किसी और को नहीं देंगे। हम अगले 20 साल युद्ध लड़ने को तैयार हैं.’भारत का इस मुद्दे पर तालिबान के साथ खड़ा होना कई मायनों में ऐतिहासिक है. मुत्ताकी पहली बार भारत की यात्रा पर आ रहे हैं, जिसके लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने उन्हें 9 से 16 अक्टूबर तक यात्रा की अनुमति दी है. क्योंकि मुत्ताकी UNSC की प्रतिबंधित सूची (Resolution 1988) में शामिल हैं, इसलिए उन्हें विशेष मंजूरी मिली है।


ट्रंप ने मांग की है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार देश के बगराम एयरबेस को वाशिंगटन को सौंप दें। बता दें अमेरिका ने पांच साल पहले तालिबान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसने काबुल से अमेरिका की वापसी का रास्ता साफ किया था। अमेरिका ने 20 साल तक तालिबान से युद्ध से लड़ा, जिसमें बगराम एयरबेस अमेरिकी सेना का केंद्र रहा था। ट्रंप ने तालिबान को बगराम वापस न देने पर बुरे परिणामों की चेतावनी दी है। ट्रंप की मांग पर जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है, “अफगान किसी भी परिस्थिति में अपनी जमीन किसी को भी सौंपने की अनुमति नहीं देंगे। ”काबुल से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित बाग्राम एयरबेस अफगानिस्तान का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। इसमें दो बड़े रनवे हैं, जिसमें से एक 3.6 किमी और दूसरा 3 किमी लंबा. पहाड़ी इलाके के कारण अफगानिस्तान में बड़े विमानों की लैंडिंग मुश्किल होती है, ऐसे में बगराम एक रणनीतिक केंद्र माना जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bilaspur Bus Accident: हिमाचल में भूस्खलन की चपेट में आई बस, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत।

08 Oct 2025

Jaipur LPG Truck Fire: धमाकों से दहल उठा जयपुर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की पूरी कहानी।

08 Oct 2025

Weather Forecast 08 October 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

08 Oct 2025

Bilaspur Bus Accident: बिलासपुर बस हादसे में घायलों को एम्स भर्ती कराया गया,18 लोगों की हुई मौत!

08 Oct 2025

Jaipur Ajmer Highway Fire Accident: जयपुर-अजमेर हाइवे पर बड़ा हादसा LPG से भरा ट्रक टकराया, लगी आग!

08 Oct 2025
विज्ञापन

Cuttack Violence News: कटक हिंसा पर VHP नेता शरत कुमार प्रधान ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

08 Oct 2025

Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश से हाल-बेहाल,ट्रैफिक जाम,15 फ्लाइट्स डायवर्ट

08 Oct 2025
विज्ञापन

Bihar Election 2025: आगामी दो चरणों वाले बिहार चुनाव पर कांग्रेस नेता शकील अहमद खान का बड़ा दावा

08 Oct 2025

MP News : कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस पर क्या बोले सीएम मोहन?

07 Oct 2025

Azam Khan: 'मैं जिंदा हूं, मगर कब तक...'; आजम खान ने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को याद कर बयां किया दर्द

07 Oct 2025

Bihar के उपमुख्यमंत्री Vijay Sinha ने Lalu Prasad Yadav और Tejashwi Yadav पर किया तगड़ा बयान

07 Oct 2025

Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग के दौरान बुर्का मतदाताओं की कैसे होगी जांच? चुनाव आयोग ने बताया

07 Oct 2025

Bihar news: मुसलमानों के लिए तेजस्वी यादव ने कुछ नहीं किया, हमलोग सिर्फ वोट देने वाले बनकर रह गए

07 Oct 2025

Bihar Election 2025: NDA में दरार! प्रशांत किशोर के साथ गठबंधन करेंगे चिराग पासवान

07 Oct 2025

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर बोले- 'नीतीश कुमार की JDU को 25 से ज्यादा सीटें आई तो राजनीति छोड़ दूंगा'

07 Oct 2025

ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर फिर बोला फालतू, टैरिफ को बताया अपना हथियार

07 Oct 2025

ट्रैक्टर रैली में BJP का जलवा | विजयवर्गीय ने बताया किसानों के लिए सरकार की पहल

07 Oct 2025

Bihar Mahagathbandhan Seat Sharing: महागठबंधन में सीट शेयरिंग तय! RJD को 130 सीटें, तो कांग्रेस को कितनी?

07 Oct 2025

Deadly Cough Syrup: दवा कंपनी और 16 बच्चों की मौत का सच तलाशने तमिलनाडु जाएगी SIT टीम

07 Oct 2025

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Controversy: पति-पत्नि एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, चुनाव को लेकर झगड़ा

07 Oct 2025

Cough Syrup: डॉक्टर या कोई और, कफ सिरप कांड का कौन जिम्मेदार? Coldrif | Diethylene Glycol | SC

07 Oct 2025

मैथिली ठाकुर लड़ेंगी बिहार विधानसभा चुनाव? इस सीट से लड़ेंगी चुनाव!

07 Oct 2025

Bihar Election 2025: चिराग पासवान ने 20 से ज्यादा मांगी सीटें,अमित शाह से सीटों पर हुई बात?

07 Oct 2025

CJI BR Gavai Attacked: सीजेआई पर जूता फेंकने वाले का दलित वाले बयान पर नया खुलासा

07 Oct 2025

CJI Gavai Attacked in Supreme Court: PM मोदी से लेकर सोनिया गांधी ने की निंदा, हमलावर ने बताई वजह।

07 Oct 2025

Russia Ukarine War: पुतिन ने ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, US के Tomahawk Missile पर तकरार।

07 Oct 2025

भाभी ज्योति का सपोर्ट,पवन से तीखे सवाल,शादी पर और क्या बोले खेसारी लाल

07 Oct 2025

UP Weather Update: यूपी के 60 जिलों में होगी तेज बारिश

07 Oct 2025

Delhi Rain: रात भर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश हुई, लोगों को ठंड का एहसास हुआ, कब तक जारी रहेगी बारिश

07 Oct 2025

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते पप्पू यादव का बड़ा खुलासा

07 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed