Hindi News
›
Video
›
India News
›
Prashant Kishor Injury in Arrah: Party president reveals about Prashant Kishor's injury!
{"_id":"687a9e56b277ef5f5b089704","slug":"prashant-kishor-injury-in-arrah-party-president-reveals-about-prashant-kishor-s-injury-2025-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Prashant Kishor Injury in Arrah: प्रशांत किशोर को लगी चोट पर पार्टी के अध्यक्ष ने किया खुलासा!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Prashant Kishor Injury in Arrah: प्रशांत किशोर को लगी चोट पर पार्टी के अध्यक्ष ने किया खुलासा!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sat, 19 Jul 2025 12:49 AM IST
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार में बदलाव लाने के लिए यात्रा कर रहे हैं। आरा में रैली के दौरान उनकी पसली में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया। आरा में रोड शो के दौरान एक बाइक सवार ने उनकी गाड़ी के गेट में टक्कर मार दी। इससे उनकी छाती में चोट आई। डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया, जिसके कारण वह जनसभा को संबोधित नहीं कर पाए।
प्रशांत किशोर को पसली में लगी चोट
प्रशांत किशोर आरा के रमना मैदान में जनसभा करने वाले थे। इससे पहले वह रोड शो कर रहे थे। वह अपनी गाड़ी का गेट खोलकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। तभी ये घटना हुई। एक बाइक सवार ने उनकी गाड़ी के गेट में धक्का मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी के गेट में धक्का लग जाने से उनको चोट लग गई। जन सुराज पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर बताया गया, 'भीड़ में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते समय गाड़ी के गेट से प्रशांत किशोर की पसलियों (रीबकेज) में चोट लगी। अभी स्थिति ठीक है।'
आरा के एक निजी अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। चोट लगने के कारण प्रशांत किशोर जनसभा को संबोधित नहीं कर सके। प्रशांत किशोर, आरा के रमना मैदान में जनसभा से पहले प्रशांत किशोर रोड शो कर रहे थे। अपनी कार का गेट खोलकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। लोगों की काफी भीड़ थी, तभी एक बाइक वाले ने गाड़ी के गेट में धक्का मार दिया। गेट में दब जाने से उनकी छाती में गंभीर चोट आ गई।
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को अपने रोड शो के दौरान पसलियों में चोट लगी। चोट लगने के बाद उन्हें पार्टी के मंच पर लाया गया। उनकी पार्टी के नेताओं का कहना है कि रोड शो के दौरान लोगों से मिलने के लिए वे अपनी कार से बाहर झुक रहे थे और इसी दौरान उन्हें चोट लग गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।