Hindi News
›
Video
›
India News
›
Mumbai Cylinder Blast: A three-storey chawl collapsed due to cylinder blast in Bandra, Mumbai
{"_id":"687a30937d9d923724025fa5","slug":"mumbai-cylinder-blast-a-three-storey-chawl-collapsed-due-to-cylinder-blast-in-bandra-mumbai-2025-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mumbai Cylinder Blast: मुंबई के बांद्रा में सिलेंडर ब्लास्ट से तीन मंजिला चॉल ढही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai Cylinder Blast: मुंबई के बांद्रा में सिलेंडर ब्लास्ट से तीन मंजिला चॉल ढही
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Fri, 18 Jul 2025 05:01 PM IST
Link Copied
मुंबई के पश्चिमी उपनगर बांद्रा में शुक्रवार तड़के एक तीन मंजिला चॉल ढह गई। इसकी वजह सिलेंडर ब्लास्ट बताई जा रही है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अब तक मलबे से 10 से ज्यादा लोगों को निकाला गया। उन्हें नगर निगम की ओर से संचालित भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बांद्रा पूर्व के भारत नगर इलाके में चॉल संख्या 37 सुबह करीब 5:56 बजे ढह गई।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम की स्थानीय वार्ड मशीनरी के साथ आठ दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि, राहत और बचाव अभियान जारी है। आगे की जानकारी का इंतजार है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, अब तक मलबे से निकाले गए 12 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इमारत में एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। जिसके बाद इमारत के कुछ हिस्से अचानक ढह गए।
अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस और बीएमसी द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इलाके के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि विस्फोट की वजह की पुष्टि नहीं हुई है। घटना मस्जिद के पास हुई और इससे मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा है। दमकल विभाग बचाव अभियान चला रहा है। सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस हादसे से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बीएमसी की स्थानीय वार्ड मशीनरी भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ली। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य अभी जारी है और जल्द ही और जानकारी सामने आएगी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना अब सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।