बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   TMC Split: Rishabhnath Ghosh joins the rebel faction led by Ritabrata Banerjee; Abhishek Banerjee furious.

TMC Split: रवींद्रनाथ घोष ऋतब्रत बनर्जी वाले बागी गुट में शामिल, अभिषेक बनर्जी पर भड़के

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sun, 12 Jul 2026 06:56 PM IST
TMC Split: Rishabhnath Ghosh joins the rebel faction led by Ritabrata Banerjee; Abhishek Banerjee furious.
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अंदरूनी कलह थमती नजर नहीं आ रही है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी में टूट और तेज हो गई है। अब टीएमसी के वरिष्ठ नेता और उत्तर बंगाल विकास विभाग के पूर्व मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी के गुट का दामन थाम लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ऐसी सलाह दी है, जिसने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

रविवार को बागी गुट में शामिल होने के बाद रवींद्रनाथ घोष ने दावा किया कि यदि ममता बनर्जी अपने भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को फिलहाल सक्रिय राजनीति से अलग कर दें, तो पार्टी छोड़ चुके अधिकांश नेता और कार्यकर्ता दोबारा टीएमसी में लौट सकते हैं। राजनीतिक जानकार इसे कूचबिहार समेत उत्तर बंगाल में टीएमसी के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं। चर्चा है कि बागी गुट जल्द ही रवींद्रनाथ घोष को कूचबिहार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंप सकता है।

पूर्व मंत्री ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए सीधे तौर पर अभिषेक बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार संस्था आई-पैक को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप है कि अभिषेक की रणनीति के कारण 80 से अधिक मौजूदा विधायकों और कई मंत्रियों के टिकट काट दिए गए। इसके अलावा संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए, जिससे पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी पैदा हुई। घोष के मुताबिक, यही असंतोष चुनावी नतीजों में टीएमसी की हार की बड़ी वजह बना।

रवींद्रनाथ घोष ने पार्टी के नेतृत्व को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट नहीं है कि टीएमसी की वास्तविक कमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथ में है या नहीं। उनके मुताबिक, पार्टी में निर्णय लेने की शक्ति कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित हो गई है और अनुभवहीन नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई मौकों पर ममता बनर्जी चाहकर भी अपनी इच्छा के अनुसार फैसले नहीं ले सकीं।

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सीधे ममता बनर्जी से बातचीत करने के बजाय बागी गुट का साथ क्यों चुना, तो उन्होंने कहा कि वे किसी गुट में नहीं, बल्कि "असली टीएमसी" के साथ हैं। उनका दावा था कि उत्तर बंगाल के बड़ी संख्या में विधायक, नेता और कार्यकर्ता अब इस गुट के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी गईं, जबकि ईमानदार और जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की गई।

इस बीच भाजपा ने भी टीएमसी की इस अंदरूनी लड़ाई पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने तंज कसते हुए कहा कि टीएमसी अब दो नावों में बंट चुकी है और दोनों नावें डूबने वाली हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता किसी भी गुट में जाएं, उनका राजनीतिक भविष्य एक जैसा ही रहने वाला है।

उधर, ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाला बागी गुट लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रहा है। हाल ही में दो दिवसीय बैठक के बाद इस गुट ने अपनी समानांतर राज्य और जिला समितियों की घोषणा की। इससे पहले यह गुट ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाने, वरिष्ठ विधायक अरूप रॉय को अध्यक्ष बनाने और चुनाव आयोग से खुद को "असली टीएमसी" के रूप में मान्यता देने की मांग भी कर चुका है। बागी गुट ने पूर्व राज्यसभा सांसद शांतनु सेन को प्रमुख प्रवक्ता और पूर्व मंत्री अनुब्रत मंडल को बीरभूम जिला अध्यक्ष नियुक्त कर अपने राजनीतिक इरादे साफ कर दिए हैं। ऐसे में टीएमसी की अंदरूनी जंग अब और तेज होती दिखाई दे रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आखिरी वक्त नाव में क्या हुआ? वियतनाम हादसे में जिंदा बचे शख्स की दर्दनाक कहानी

12 Jul 2026

ई-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हमला, केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

12 Jul 2026

एक कॉल, बदली तकदीर! बांकीपुर टिकट पर नीरज सिन्हा का बयान

12 Jul 2026

Punjab Congress: चन्नी होंगे CM उम्मीदवार? सुनिए, भूपेश बघेल ने दिया क्या जवाब

12 Jul 2026

Bihar Bankipur By-Election : भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को लेकर मचा सियासी घमासान! | Prashant Kishore

12 Jul 2026
विज्ञापन

IND vs ENG: गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, क्या अब BCCI लेगा एक्शन?

12 Jul 2026

UP Weather: यूपी में धीमा पड़ा मानसून, बढ़ेगी उमस, 13 जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट

12 Jul 2026
विज्ञापन

Weather Forecast 12 July 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

12 Jul 2026

Rashifal 12 July 2026: देखिए क्या कहती है आपकी राशि

12 Jul 2026

Ind vs Eng Match Highlights: भारत-इंग्लैड के पांचवें मैच से क्यों बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी ?

12 Jul 2026

Jaipur Murder Case: जानें एक कॉल ने खोला खोला नीरज की मौत का राज, नहीं तो सड़क हादसा बनकर रह जाती ‘मर्डर मिस्ट

11 Jul 2026

मोकामा-बख्तियारपुर में मिला पटना से अगवा किए गए युवक बंटी यादव का शव

11 Jul 2026

West Bengal Politics: अनुब्रत मंडल ने भी छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, ऋतब्रत बनर्जी गुट में हुए शामिल

11 Jul 2026

PM Modi New Zealand Visit: न्यूजीलैंड में पीएम ने दी 'मोदी की गारंटी', 'मोदी-मोदी' के नारों से गूंजा ऑकलैंड

11 Jul 2026

The Gen Z Show: इस एक रिपोर्ट से मचा बवाल, देखिए Gen Z की तगड़ी बहस रविवार शाम 7 बजे

11 Jul 2026

Datia By Election: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान

11 Jul 2026

Datia By Election: दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर कांग्रेस नेताओं ने लिए मजे!

11 Jul 2026

Himachal Pradesh Landslide Update: भूस्खलन की तस्वीरों ने डराया! मलबे में दबी गाड़ियां | Shimla News

11 Jul 2026

INS Mahendragiri Join Indian Navy: समंदर का नया प्रहरी INS महेंद्रगिरि, जानें खासियत | Rajnath Singh

11 Jul 2026

न्यूजीलैंड में बोले पीएम मोदी,वो मफलर आज भी मेरे पास

11 Jul 2026

Delhi-NCR Rain/Weather Update: बारिश, तुफान? अगले छह दिन कैसा रहने वाला है दिल्ली-एनसीआर का मौसम?

11 Jul 2026

कौन हैं आशुतोष तिवारी,जो दतिया में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर पड़े भारी?

11 Jul 2026

Iran America War: तेहरान पर गिरेंगी 1000 मिसाइलें! ट्रंप ने सैनिकों को दे दिया आदेश

11 Jul 2026

TMC Crisis: सुखेंदु, सुष्मिता, प्रकाश चिक के बाद ममता की एक और सांसद की छुट्टी?

11 Jul 2026

PM Modi in New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच क्या हुई डील? India-New Zealand Deal | PM Modi

11 Jul 2026

Bankipur BY Election: अभिषेक बंटी का क्या है लालू से कनेक्शन? तो इसलिए लौटाया टिकट!

11 Jul 2026

Weather Update: दिल्ली,यूपी,महाराष्ट्र से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का Alert! IMD

11 Jul 2026

Weather Forecast 11 July 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

11 Jul 2026

Rashifal 11 July 2026: देखिए क्या कहती है आपकी राशि

11 Jul 2026

Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा का कटा टिकट तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने झांसी में किया बवाल

11 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed