सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Trump Tariff on China: Trump furious over not receiving Nobel Peace Prize, imposes 100% tariff on China.

Trump Tariff on China: नोबेल शांति सम्मान न मिलने पर ट्रंप बौखलाए, चीन पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sat, 11 Oct 2025 11:37 AM IST
Trump Tariff on China: Trump furious over not receiving Nobel Peace Prize, imposes 100% tariff on China.
नोबेल न मिलने से ट्रंप बौखला गए हैं...और उन्होनें ऐसा कदम उठाया है जिसने दुनिया के दो शक्तिशाली देशों के बीच फिर से तल्खियां बढ़ा दी है। ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने का गुस्सा चीन पर उतारा है. जी हां, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100 फीसदी टैरिफ लगा दिया है. इतना ही नहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत और मुलाकात की संभावनाओं को भी डोनाल्ड ट्रंप ने खारिज कर दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया कि चीनी प्रोडक्ट पर 100 फीसदी टैरिफ 1 नवंबर 2025 से लागू होगा.ट्रंप ने नए टैरिफ का एलान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए किया। इसमें उन्होंने लिखा कि 1 नवंबर 2025 से (या पहले, चीन की किसी भी नई कार्रवाई के आधार पर) अमेरिका चीन से सभी आयात पर 100% टैरिफ लगाएगा, जो वर्तमान में भुगतान किए जा रहे किसी भी टैरिफ के ऊपर होगा।अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, चीन की इस कार्रवाई ने अमेरिका को मजबूर किया कि वह कठोर उपाय करे और सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर तथा अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की जाए। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की यह कार्रवाई केवल अमेरिकी हितों के लिए है और अन्य देशों के लिए अलग से निर्णय लिया जाएगा।


विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में चीन से अमेरिका आयातित लगभग हर उत्पाद पर पहले से ही भारी टैरिफ लागू हैं। इस समय औसत प्रभावी टैरिफ दर लगभग 40% है, जिसमें स्टील और एल्यूमीनियम पर 50% और उपभोक्ता वस्तुओं पर 7.5% तक शुल्क शामिल है। इससे पहले उन्होंने दक्षिण कोरिया की आगामी यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अब इस मुलाकात का कोई कारण नहीं दिखाई देता। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चीन ने रेयर अर्थ पर प्रतिबंध जारी रखा तो और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लिखा था कि, हम जिन नीतियों पर विचार कर रहे, उनमें से एक है- अमेरिका में आने वाले चीनी उत्पादों पर टैरिफ में भारी वृद्धि। कई अन्य प्रति-उपाय भी हैं, जिन पर गंभीरता से विचार हो रहा।  ट्रंप ने कहा था कि चीन बहुत आक्रामक होता जा रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर चिप्स, लेजर और अन्य तकनीकों में इस्तेमाल होने वाली धातुओं और दुर्लभ चुंबकों तक पहुंच को सीमित कर दुनिया को बंदी बना रहा है। ट्रंप ने पोस्ट किया, मैंने राष्ट्रपति शी से बात नहीं की है, क्योंकि ऐसा करने का कारण नहीं था। यह न केवल मेरे लिए, बल्कि मुक्त विश्व के सभी नेताओं के लिए वास्तविक आश्चर्य था।  गौरतलब है कि चीन ने दो दिन पहले ही रेयर अर्थ (दुर्लभ खनिज) और उनसे जुड़ी तकनीकों के निर्यात पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की थी।

 चीन ने यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच इस महीने के अंत में होने वाली बैठक से पहले उठाया था। चीन के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी नियमों के अनुसार, अब विदेशी कंपनियों को ऐसे किसी भी उत्पाद का निर्यात करने से पहले विशेष मंजूरी लेनी होगी, जिसमें चीन से प्राप्त रेयर अर्थ तत्वों की थोड़ी भी मात्रा शामिल हो। इसमें कहा गया है कि चीन रेयर अर्थ खनन, प्रगलन, पुनर्चक्रण और चुंबक-निर्माण से संबंधित प्रौद्योगिकियों के निर्यात पर भी अनुमित संबंधी नियम लागू करेगा। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा था कि नए प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा को बेहतर ढंग से सुरक्षित रखने और सैन्य जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में उपयोग को रोकने के लिए हैं, जो चीन या उसकी संबंधित प्रौद्योगिकियों से संसाधित या प्राप्त रेयर अर्थ से उत्पन्न होते हैं। इसमें कहा गया था कि कुछ अज्ञात विदेशी निकायों और व्यक्तियों ने सैन्य या अन्य संवेदनशील उपयोगों के लिए चीन से रेयर अर्थ तत्वों और प्रौद्योगिकियों को विदेशों में स्थानांतरित किया है। 


दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत रेयर अर्थ खनन में चीन का योगदान है। वैश्विक रेयर अर्थ प्रसंस्करण का लगभग 90% भी चीन के नियंत्रण में है। ऐसी सामग्रियों तक पहुंच वाशिंगटन और बीजिंग के बीच व्यापार वार्ता में विवाद का एक प्रमुख मुद्दा है। बता दें, साल की शुरुआत में घोषित आयात करों के बाद अमेरिका और चीन व्यापार वार्ता में बढ़त हासिल करने की होड़ में हैं। स्विट्जरलैंड और यूनाइटेड किंगडम में वार्ता के बाद दोनों देश टैरिफ कम करने पर सहमत हो गए, फिर भी तनाव है, क्योंकि चीन ने अमेरिका की दुर्लभ मृदा तक पहुंच को प्रतिबंधित करने की कोशिश की, जिसका खनन कठिन है और जो अमेरिकी प्रौद्योगिकियों की विस्तृत शृंखला के लिए जरूरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ayodhya Blast Latest Update : अयोध्या में विस्फोट की घटना पर सांसद ने किया खुलासा, बताया कैसे हुआ धमाका

11 Oct 2025

Weather Forecast 11 October 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

11 Oct 2025

Bihar Election 2025: बिहार NDA में सीट शेयरिंग फाइनल, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किया खुलासा

11 Oct 2025

Bihar Election 2025: सीट शेयरिंग पर NDA की बैठक से पहले विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा खुलासा

11 Oct 2025

Bihar Election 2025: JDU के दो दिग्गज नेता हुए RJD में शामिल ,नीतीश पर जमकर भड़के तेजस्वी यादव

11 Oct 2025
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: देश के राजनीतिक दिग्गजों ने मनाया करवा चौथ,अर्घ्य देकर पूरा हुआ सुहागिनों का व्रत

11 Oct 2025

कफ सिरप मामले में प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी पर छिंदवाड़ा में डॉक्टरों का प्रदर्शन

10 Oct 2025
विज्ञापन

Rajasthan News : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा बोले मेहनत से बनते हैं विधायक | Amar Ujala

10 Oct 2025

Alwar News : अधेड़ ब्लाइंड मर्डर केस खुलासा, मोबाइल चुराने ने के लिए की थी हत्या

10 Oct 2025

CM Yogi ने गोरखपुर में ट्रेड शो स्वदेशी मेले का किया शुभारंभ | Amar Ujala

10 Oct 2025

Jaishankar-Muttaqi Meet: तालिबान के मंत्री की पाकिस्तान को चेतावनी, जयशंकर से मिल कर क्या बोले

10 Oct 2025

IPS Y Puran Kumar: IG पूरन केस में नया मोड़, जातिवाद से जुड़ा विवाद? हुआ खुलासा!

10 Oct 2025

Mayawati Rally in Lucknow: 'अखिलेश यादव से सवाल पूछना...', मायावती ने सपा पर बोला हमला तो भड़कीं प्रिया सरोज

10 Oct 2025

अखिलेश पर तंज, सीएम योगी की तारीफ, क्या है मायावती की चाल?

10 Oct 2025

NDA Seat Sharing: चिराग पासवान को BJP ने मना लिया! एनडीए में सीट शेयरिंग फाइनल

10 Oct 2025

इस्राइल-हमास के बीच युद्धविराम के बाद US ने इस्राइल में भेजे 200 सैनिक

10 Oct 2025

किसानों को मिलेगी पेंशन! डायरेक्ट पैसा भेजने के लिए आधार क्यों जरुरी? The Bonus

10 Oct 2025

Bihar Election 2025: चिराग पासवान की मांग BJP पर भारी,'हनुमान' को दिया दो बड़ा ऑफर

10 Oct 2025

IPS Y Puran Kumar Suicide Case: ADGP वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में DGP समेत 13 अधिकारियों पर FIR दर्ज

10 Oct 2025

Pappu Yadav Distributes Money Video: पप्पू यादव ने बिहार बाढ़ पीड़ितों को बांटा पैसा, वीडियो वायरल

10 Oct 2025

प्रशांत किशोर ने NDA-महागठबंधन के वोट बैंक में मारी सेंध?

10 Oct 2025

Jan Suraaj First List for Bihar Election 2025: जन सुराज की पहली लिस्ट पर मचा बवाल, कार्यालय में भारी हंगामा

10 Oct 2025

Weather Forecast 10 October 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

10 Oct 2025

Bihar Election 2025: NDA के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के बाद जमकर बरसे, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम

10 Oct 2025

Bihar Election 2025: टिकट बंटवारे के बाद प्रशांत किशोर ने खेल दिया और बड़ा सियासी दांव!

10 Oct 2025

Congress on Mayawati Rally: अजय राय ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर साधा निशाना , दागे कई तीखे सवाल

10 Oct 2025

Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग पर कब लगेगी मुहर, दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा खुलासा!

10 Oct 2025

Locket Chatterjee ON Mamata : भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने किया बड़ा दावा बिहार में SIR से डरीं ममता बनर्जी

10 Oct 2025

Ayodhya Blast Latest Update : अयोध्या में घर के अंदर विस्फोट से गिरा मकान पांच लोगों की मौत, कई घायल

10 Oct 2025

पीएम मोदी और ट्रंप की फोन पर बातचीत, गाजा शांति योजना पर दी बधाई

09 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed