Hindi News
›
Video
›
India News
›
Weather Forecast: How will the weather be at your place today? | Weather Update | Amar UjalaAmar Ujala
{"_id":"68929a047e53a7771e0dba1f","slug":"weather-forecast-how-will-the-weather-be-at-your-place-today-weather-update-amar-ujalaamar-ujala-2025-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar UjalaAmar Ujala","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar UjalaAmar Ujala
वीडियो डेस्क, अमर उजाला Published by: तन्मय बरनवाल Updated Wed, 06 Aug 2025 05:25 AM IST
Link Copied
देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक मॉनसून का प्रकोप जारी है। बारिश के कारण नदी से लेकर नाले तक उफान पर है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों को अपने घर को छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान तक जाना पड़ रहा है। अब भारत मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 6 से 8 अगस्त तक तेज मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान व्यक्त किया है। बुधवार को यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश भागों में आंधी-तूफान के साथ वज्रपात और मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट घोषित है। उधर, महाराष्ट्र, गुजरात के साथ पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रयागराज, कानपुर में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। मौसम विभाग ने 6,10 और 11 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारिश होने की संभावना व्यक्त की है। जबकि पूर्वी यूपी के वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्ज़ापुर, गाज़ीपुर, गोरखपुर और कुशीनगर जिलों में पांच और 11 अगस्त को मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने बिहार में पांच से 11 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसमें सात और आठ अगस्त को सिवान, मधुबनी, नालंदा, कटिहार, पूर्णिया, बक्सर और पटना जिले में भारी बारिश हो सकती है।
दिल्ली- एनसीआर में मौसम का मिजाज ठंडा है। कई दिनों से बादल तो छाए हैं लेकिन बारिश में तीव्रता देखने को नहीं रही है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, यह पूरे सप्ताह मौसम और पर्यावरण दोनों ही दृष्टिकोण से राहत भरा साबित हो सकता है। आईएमडी की मानें तो 5 अगस्त से लेकर 10 अगस्त एनसीआर में लगातार बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, तापमान में ज्यादा गिरावट तो नहीं होगी लेकिन उमस से जरूर राहत रहेगी। 6, 7 और 8 अगस्त को गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान से साथ बारिश का अलर्ट घोषित है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। बारिश की वजह से प्रदूषण का स्तर नीचे की ओर जा रहा है, जिससे लोग साफ हवा में सांस ले रहे हैं।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हिमाचल में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। जबकि राज्य में 5 से लेकर 11 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य के लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।उत्तराखंड में पांच से लेकर 11 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें उत्तर-पश्चिम एमपी के कुछ जिले शामिल हैं। जबकि अगले छह से सात दिनों तक राज्य में हल्की बौछारे देखने को मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।