Hindi News
›
Video
›
India News
›
NDA Parliamentary Meeting: PM Modi honored for the success of Operation Sindoor, these issues will be discusse
{"_id":"68918f9ccdd280829c01229a","slug":"nda-parliamentary-meeting-pm-modi-honored-for-the-success-of-operation-sindoor-these-issues-will-be-discusse-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"NDA Parliamentary Meeting:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर PM Modi का सम्मान, इन मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NDA Parliamentary Meeting:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर PM Modi का सम्मान, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Tue, 05 Aug 2025 10:29 AM IST
एनडीए संसदीय दल की बैठक मंगलवार सुबह 9:30 बजे बुलाई गई है। इस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया। इसके बाद पीएम मोदी एनडीए सांसदों को संबोधित भी करेंगे। मानसून सत्र के दौरान एनडीए की इस पहली बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।बैठक ऐसे समय हो रही है जब मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के कारण कामकाज नहीं हो रहा। जीएमसी बालयोगी सभागार में होने वाली बैठक में एनडीए के सभी सांसदों को अनिवार्य तौर पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर पर बीते हफ्ते संसद के दोनों सदनों में दो दिनों की विशेष चर्चा संपन्न हो चुकी है।
चर्चा के दौरान जहां विपक्ष ने अचानक संघर्ष विराम को ले कर सरकार पर सवाल उठाए वहीं पहलगाम आतंकी हमला मामले में हुई सुरक्षा चूक पर भी जिम्मेदारी तय करने की मांग की।प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म है। सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को रद्द करने के साथ जम्मू-कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बदलने का विधेयक पेश किया था। अब 5 अगस्त को एनडीए संसदीय बैठक होने के बीच चर्चाएं हैं कि क्या सरकार जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस देने पर कोई फैसला करने वाली है।मौजूदा सत्र की पहली ऐसी बैठक है, जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सांसद शामिल होने जा रहे हैं. यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब विपक्ष ने चुनाव आयोग की कथित पक्षपातपूर्ण भूमिका, पहलगाम आतंकी हमला, और ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रखा है.
पीएम मोदी इन सभी मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं और सांसदों को विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की रणनीति भी सुझा सकते हैं.एक और गौर करने वाली बात ये है कि यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब 7 अगस्त से उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. अब NDA को 21 अगस्त तक अपना उम्मीदवार घोषित करना है. चूंकि एनडीए के पास बहुमत है, इसलिए उसके उम्मीदवार का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है. मॉनसून सत्र अब तक केवल दो दिन पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो सकी है. बाकी समय विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर लगातार हंगामा किया है, जिसकी वजह से मॉनसून सत्र सही से नहीं चल पा रहा.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।