Hindi News
›
Video
›
India News
›
Weather Forecast: How will the weather be at your place today? | Weather Update | Amar UjalaAmar Ujala
{"_id":"6891345718cfb83129047d03","slug":"weather-forecast-how-will-the-weather-be-at-your-place-today-weather-update-amar-ujalaamar-ujala-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar UjalaAmar Ujala","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar UjalaAmar Ujala
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Tue, 05 Aug 2025 03:59 AM IST
Link Copied
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बरसात होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और पंजाब में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 4 अगस्त तक कुछ स्थानों पर बहुत तेज बारिश की संभावना है. तमिलनाडु और केरल में अगले 5 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. आईएमडी का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर आगामी दिनों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 10 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.
आईएमडी के मुताबिक 4 से 9 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक बिहार में 4 और 5 अगस्त, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 4 और 7 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 4 से 10 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज-बिजली कड़कने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात जारी रह सकती है. 4 से 8 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 4 और 7 से 10 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में आज 20 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।