सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Tejaswi Yadav Voter Card: Pappu Yadav surrounded EC on two EPIC number issue, supported Tejashwi.

Tejaswi Yadav Voter Card: पप्पू यादव ने दो-दो EPIC नंबर मामले पर EC को घेरा, तेजस्वी का दिया साथ।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Mon, 04 Aug 2025 01:00 PM IST
Tejaswi Yadav Voter Card: Pappu Yadav surrounded EC on two EPIC number issue, supported Tejashwi.
बिहार की राजनीति में अक्सर तेजस्वी यादव की आलोचना करने वाले पूर्व सांसद पप्पू यादव इस बार अप्रत्याशित रूप से उनके बचाव में उतर आए हैं। चुनाव आयोग द्वारा तेजस्वी यादव को नोटिस भेजे जाने पर पप्पू यादव ने आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए इसे भाजपा का ‘प्रवक्ता’ करार दिया है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की बिहार यात्रा को गरीबों की आवाज बताया और भाजपा पर सनातन धर्म के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप भी लगाया। पप्पू यादव ने साफ शब्दों में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ‘चुनाव आयोग अब भाजपा का प्रवक्ता बन गया है। जो भाजपा कहती है, वही आयोग करता है। यह बताए कि अब तक कितने लोगों के नाम काटे गए? नोटिस भेजना बिल्कुल गलत है। कभी-कभी किसी की जुबान फिसल भी जाती है, तो क्या हर बात पर नोटिस भेजा जाएगा?इतना ही नहीं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा, क्या चुनाव आयोग अलाउद्दीन का चिराग है, जो जो चाहेगा, वही हो जाएगा?

उनके अनुसार, देश में भ्रम की राजनीति फैलाई जा रही है और भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश में असमंजस की स्थिति पैदा करते रहते हैं।राहुल गांधी द्वारा बिहार में निकाली जा रही ‘मत यात्रा’ को लेकर पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘हम गरीबों की आवाज बनकर सड़कों पर उतर रहे हैं। कई जगहों पर हम खुद भी राहुल गांधी के साथ रहेंगे। गरीबों को किसी कीमत पर वोट देने के अधिकार से वंचित नहीं होने देंगे। राहुल गांधी गरीबों की आवाज लेकर निकल पड़े हैं और हम उनके साथ खड़े हैं।’ जब पप्पू यादव से 8 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सीतामढ़ी के पुनर्नवा धाम में मां सीता मंदिर के शिलान्यास को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ‘यह यात्रा मां सीता के लिए नहीं, बल्कि चुनाव के लिए है। जब चुनाव आता है तब इन्हें धर्म याद आता है, चुनाव खत्म होते ही धर्म भूल जाते हैं। ये न तो सनातन धर्म के हैं और ना ही मां सीता के।

ये केवल वोट और चुनाव के लोग हैं।’शनिवार को राजद नेता और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपना नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं होने का दावा किया। अपनी बात साबित करने के लिए उन्होंने बाकायदा अपने वोट आईडी कार्ड का एपिक नंबर भी जारी किया था। तेजस्वी के आरोपों के बाद बिहार राजनीति में हंगामा बरपा हुआ है। राजद, बीजेपी और जेडीयू समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग इस मुद्दे पर बयानबाजी कर रहे हैं। तेजस्वी के दावों के बाद चुनाव आयोग का भी जवाब आया। चुनाव आयोग के अनुसार तेजस्वी ने जो एपिक नंबर जारी किया है पिछले 10 साल से उसका कोई रिकॉर्ड ही नहीं मिला है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने वो एपिक नंबर जारी किया जिसे तेजस्वी ने बीते चुनावों में अपने चुनावी हलफनामे में दायर किया था। आइए आपको इस खबर में बताते हैं कि इंडिया में दो या दो से अधिक वोटर आईडी रखने पर क्या सजा हो सकती है।चुनाव आयोग के अनुसार भारत में दो या दो से अधिक वोटर आईडी कार्ड रखना गैरकानूनी है। ऐसा करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। दिल्ली हाई कोर्ट के वकील देवेंद्र कुमार डेढ़ा ने बताया कि ऐसा करने वाले को एक साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। बता दें ये मामले रेप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1950 के अंतर्गत आते हैं। इस नियम की धारा 17 और 31 में इसे क्राइम की श्रेणी में रखा गया है। देश के कानून में इसी के तहत ऐसे केसों की सुनवाई और सजा का प्रावधान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bihar Politics: बिहार में CM को फेस को लेकर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, विपक्ष पर जमकर बरसे!

04 Aug 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar UjalaAmar Ujala

04 Aug 2025

Heavy Rainfall Updates : इन राज्यों में होगी भारी से अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट!

04 Aug 2025

Rashifal 04 August 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

04 Aug 2025

Bihar Voter List Revision: वोटर लिस्ट से नाम कटने के दावे पर घिरे तेजस्वी यादव , NDA ने खोला मोर्चा!

04 Aug 2025
विज्ञापन

Puri Minor Girl Incident: बलंगा कांड में पुलिस के बयान पर विपक्ष ने काटा बवाल, सरकार को घेरा!

04 Aug 2025

Prayagraj Flood News : संगमनगरी जलस्तर 86 मीटर के करीब पहुंचा, 2013 के बन रहे हालात

04 Aug 2025
विज्ञापन

Raisen Flood News: रायसेन में भीषण बाढ़ से मची तबाही, एक्शन में शिवराज आधिकारियों को दिया ये आदेश!

04 Aug 2025

Drone Mystery: ड्रोन उड़ने की खबर से दहशत में गांव वाले, किसे ढूंढ रहे हैं ये ड्रोन?

03 Aug 2025

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर रेलवे ने की ये खास तैयारी, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

03 Aug 2025

Andhra Pradesh News: बापटला में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान धंसने से छह श्रमिकों की मौत

03 Aug 2025

Prajwal Revanna Scandal Case: प्रज्वल रेवन्ना को कैदी नंबर दिया गया, उम्र कैद की मिली सजा

03 Aug 2025

Army Officer Attacks SpiceJet Employees: आर्मी अफसर ने स्पाइसजेट के 4 कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा

03 Aug 2025

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें ! चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

03 Aug 2025

Maulana Sajid Rashidi ने पिटाई के बाद Akhilesh-Dimple Yadav पर कही बड़ी बात। Amar Ujala | SP

03 Aug 2025

INDIA Alliance Meeting: राहुल गांधी के घर पर 7 अगस्त को इंडिया गठबंधन की बैठक, ये प्रमुख चेहरे होंगे शामिल

03 Aug 2025

Russia Earthquake And Volcano: 600 साल बाद क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी फूटा,आसमान में राख ही राख।

03 Aug 2025

Rain Havoc: Himachal में मरने वालों की संख्या सौ पार, तीन राज्यों में सेना कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन।

03 Aug 2025

Heavy Rainfall Updates: आफत की बारिश पर भयंकर चेतावनी, अलर्ट हुई सेना | IMD

03 Aug 2025

Prajwal Revanna Scandal Case: Viral Video से उम्रकैद तक, प्रज्वल रेवन्ना केस का पूरा सच | Amar Ujala

03 Aug 2025

Tejaswi Yadav Voter Card: EC के साथ विवाद में RJD नेता की बढ़ी मुश्किलें, सामने आए दो-दो EPIC नंबर।

03 Aug 2025

Gonda Bolero Accident: नहर में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 9 सदस्यों समेत 11 लोगों की मौत

03 Aug 2025

Anti-Khalistani Sukhi Chahal Died: सुखी चहल की अचानक मौत, दोस्त ने किया ये दावा | America | Breaking

03 Aug 2025

US-Pakistan Oil Trade Deal: बलूचिस्तान नेता मीर यार बलोच ने पाक की कलई खोली, ट्रंप को लिखा पत्र

03 Aug 2025

Shashi Tharoor ने Rahul Gandhi के डेड इकोनॉमी वाले बयान पर क्या कहा? Dead Economy। Trump Tariff

03 Aug 2025

Kulgam Encounter Today: J&K पुलिस और भारतीय सेना का बड़ा ऑपरेशन जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर।

03 Aug 2025

Delhi-NCR Rain Update: Delhi में बारिश को लेकर ये चेतावनी! | Heavy Rain Alert | Weather News |

03 Aug 2025

Heavy Rainfall Updates : देश के इन राज्यों में होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया रेड-ऑरेंज अलर्ट

03 Aug 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

03 Aug 2025

Puri Minor Girl Incident: ओडिशा में जिंदा जलाई गई पीड़िता की मौत, विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा!

03 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed