Hindi News
›
Video
›
India News
›
Uttarkashi Cloudburst Incident: Chaos due to cloudburst in Dharali of Uttarkashi
{"_id":"6891e1de5595b274500f87bf","slug":"uttarkashi-cloudburst-incident-chaos-due-to-cloudburst-in-dharali-of-uttarkashi-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Cloudburst Incident: उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से मचा हाहाकार, कई होटल-दुकानें मलबे में दबे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Uttarkashi Cloudburst Incident: उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से मचा हाहाकार, कई होटल-दुकानें मलबे में दबे
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Tue, 05 Aug 2025 04:20 PM IST
Uttarkashi Cloudburst Incident: उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव बादल फटने से खीरगंगा में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कुछ लोगों के दबे होने की खबर है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है। आर्मी हर्षिल/पुलिस/एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं।
हादसे में अभी तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कई लोगों के दबे होने की खबर है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव की खीरगंगा में मंगलवार को अचानक बादल फटने से खीरगंगा में आई बाढ़ ने भयंकर तबाही मचा दी। गांव की ओर बढ़ते सैलाब और मलबे से कई लोग दब गए। पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई, धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। राहत दल मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।
कई होटल और दुकानें जमींदोज हो गईं, स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। धराली उत्तरकाशी क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का सीएम धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।