Hindi News
›
Video
›
India News
›
Sachin Pilot got angry when Supreme Court reprimanded Rahul Gandhi
{"_id":"689222809fa229d639052916","slug":"sachin-pilot-got-angry-when-supreme-court-reprimanded-rahul-gandhi-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Supreme Court on Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार तो भड़क गए सचिन पायलट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court on Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार तो भड़क गए सचिन पायलट
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Tue, 05 Aug 2025 08:55 PM IST
Supreme Court on Rahul Gandhi: भारतीय सेना पर टिप्पणी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कड़ी फटकार लगाई। सोमवार को शीर्ष अदालत ने कांग्रेस सांसद को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय होते तो ऐसी टिप्पणी नहीं करते। इसके साथ ही अदालत ने उन्हें सेना से जुड़े मसलों पर सोशल मीडिया के बजाय संसद के पटल पर बात करने की नसीहत भी दी। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी पर अब कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है।
सचिन पायलट ने कहा, "विपक्ष के नेता को ये पूरा अधिकार है कि वह सरकार से सवाल पूछे। अगर सोशल मीडिया पर नेता प्रतिपक्ष अपनी बात नहीं रखेंगे तो कहां रखेंगे? विपक्ष के पास कभी भी दस्तावेज नहीं होंगे लेकिन जो सवाल पूछने हैं वह पूछे जाएंगे। मैं राहुल गांधी की सराहना करता हूं कि उन्होंने हर मोर्चे पर सवाल पूछे, सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कई बार सरकार बैकफुट पर आई, उन्हें अपने निर्णयों को वापस लेना पड़ा।"
वहीं, इससे पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि, "राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का आदर किया है। उनके दिल में उन सभी के लिए आदर है। वे नेता प्रतिपक्ष हैं और उनका कर्तव्य है सरकार से सवाल पूछना। वे अपना कर्तव्य निभाते हैं। सदन इतने दिनों से नहीं चल रहा है। वे सभी से बात करें। क्या ये इतने दुर्बल हो गए हैं कि सदन ही नहीं चल रहा है?"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।