Hindi News
›
Video
›
India News
›
Weather Update: Rain alert in Delhi-NCR, rain in these states including UP, Rajasthan.
{"_id":"68e5f956a55c2383c30813a4","slug":"weather-update-rain-alert-in-delhi-ncr-rain-in-these-states-including-up-rajasthan-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर अलर्ट, UP, राजस्थान समेत इन राज्यों में भी बारिश।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर अलर्ट, UP, राजस्थान समेत इन राज्यों में भी बारिश।
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 08 Oct 2025 11:10 AM IST
Link Copied
राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिनों से मौसम ठंडा और खुशनुमा बना हुआ है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी बारिश जारी रही। दोपहर बाद हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जाम और जलभराव की स्थिति बनी, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के ऊपर बने प्रेरित निम्न दबाव क्षेत्र के कारण हो रही है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.6 किमी तक फैला है और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में राजधानी में 12.6 मिमी और मंगलवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक 5.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पालम में 41.6 मिमी, रिज में 37 मिमी, पूसा में 22.5 मिमी, मयूर विहार में 20 मिमी, लोधी रोड में 5.8 मिमी और आया नगर में 5.1 मिमी बारिश हुई। इस माह अब तक चार दिन में कुल 74.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है।मौसम विभाग ने बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तरी, उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में हवा में नमी 100 से 68 फीसदी के बीच रही।
नौ अक्तूबर से आसमान साफ रहने की संभावना है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। 10 से 13 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 32–33 डिग्री और न्यूनतम 21–22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।यूपी में सोमवार शाम से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। मंगलवार रात को भी बूंदाबांदी हुई है लेकिन यह सिलसिला अब यही थम जाएगा, क्योंकि आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है। राज्य में 8 अक्टूबर से ही गर्मी बढ़ना शुरू हो जाएगी जिसका असर 12 अक्टूबर तक रहेगा। अब मानसून भी धीरे-धीरे वापस जाने वाला है। पिछले कुछ दिनों से राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। हालांकि आज से मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम केंद्र के मुताबिक, 8 अक्टूबर से आगामी एक हफ्ते के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहेगा। बिहार में आज कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। IMD के अनुसार बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई, जबकि मध्यम और निचले पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई।
हौल और स्पीति जिले के गोंडला में 26.5 सेमी, केलांग में 20 सेमी और कुकुम्सेरी में 5.6 मिमी बर्फबारी हुई, जबकि चंबा जिले के सुदूर जनजातीय पांगी क्षेत्र में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। IMD ने उत्तराखंड में भारी बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। पहाड़ी जिलों- पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। अगले दो दिनों में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई। जम्मू क्षेत्र के डोडा, रामबन, किश्तवाड़, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हुई। IMD ने आज से मौसम में सुधार का अनुमान जताया है और अगले एक पखवाड़े तक बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।