फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   लखनऊ में सीएम योगी बोले- बारिश से खराब सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाएं

लखनऊ में सीएम योगी बोले- बारिश से खराब सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाएं

Fri, 11 Sep 2026 04:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 04:16 PM IST
लखनऊ में सीएम योगी बोले- बारिश से खराब सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें आवागमन के योग्य बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात अभी जारी है, इसलिए जहां सड़क खराब हो गई है, वहां फिलहाल उसे मोटरेबल बनाया जाए। बरसात खत्म होने के बाद जरूरत के अनुसार उसका स्थायी नवीनीकरण कराया जाए। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी पर्व-त्योहारों में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा। ऐसे में प्रमुख मार्गों पर लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बारिश से नए क्षतिग्रस्त मार्गों का लगातार सर्वे कराने और पर्वों से पहले जरूरी मरम्मत एवं नवीनीकरण के काम पूरे करने के निर्देश दिए। आगामी पर्वों को देखते हुए प्रदेश में 681 महत्वपूर्ण मार्ग चिन्हित किए गए हैं। इनमें गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, नवरात्रि, दीपावली, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा के दौरान अधिक आवागमन वाले मार्ग शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त और बेहतर स्थिति में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गड्ढामुक्ति अभियान सिर्फ पैचवर्क तक सीमित नहीं रहना चाहिए। जहां तत्काल मरम्मत की जरूरत है, वहां सड़क को पहले आवागमन योग्य बनाया जाए और बरसात के बाद उसकी जरूरत के अनुसार स्थायी मरम्मत या नवीनीकरण कराया जाए। बैठक में बताया गया कि नौ विभागों के अधीन करीब 4.36 लाख किलोमीटर मार्ग हैं। मौजूदा गड्ढामुक्ति अभियान के तहत करीब 50 हजार किलोमीटर सड़कों को बेहतर करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब 5,751 किलोमीटर मार्गों पर काम पूरा हो चुका है। क्षतिग्रस्त सड़कों के सर्वे के बाद विभागवार लक्ष्य अंतिम रूप से तय किए जाएंगे। अतिवृष्टि के अलावा एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे की निर्माणाधीन परियोजनाओं के कारण भारी वाहनों की आवाजाही से भी कई सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी गई। इनका विभागवार सर्वे कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, मुख्य बाजारों, सरकारी कार्यालयों और अधिक जन आवागमन वाले अन्य स्थानों की सड़कों को प्राथमिकता पर लिया जाए। इन स्थानों पर मरम्मत कार्य तत्काल शुरू कराया जाए और सड़क को बिना देरी आवागमन योग्य बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के कार्यों की भी समीक्षा की गई। विभाग के अनुसार करीब 30 हजार किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण और करीब 5 हजार किलोमीटर के लिए विशेष मरम्मत का लक्ष्य रखा गया है। अब तक नवीनीकरण में करीब 14 हजार किलोमीटर और विशेष मरम्मत में करीब 700 किलोमीटर की प्रगति बताई गई। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से भी कार्ययोजना की जानकारी ली। इसके अलावा मंडी परिषद, पंचायती राज, सिंचाई, ग्राम्य विकास, नगर विकास, आवास एवं शहरी नियोजन तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की कार्ययोजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय से काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: आपातकालीन द्वार निर्माण पर रार, गुरुद्वारा एवं गोवर्धन समिति के बीच नोकझोंक

11 Sep 2026

VIDEO: कनाडा में दमखम दिखाएंगे काशीपुर के पावरलिफ्टर राजीव

राजस्थान निकाय चुनाव: बाड़मेर में वोट मांगने को लेकर भिड़े दो पक्ष, महिला के थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

11 Sep 2026

कानपुर: घाटमपुर के पतारा में एसडीएम ने चौपाल लगाकर सुनी शिकायतें

11 Sep 2026

VIDEO: चबूतरा तोड़ने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता व उनके पुत्र को हिरासत में लिया, देर रात मंत्री सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग पहुंचे कोतवाली

11 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: विनोद साहनी हत्याकांड: मंत्री के गोंडा पहुंचने से पहले पुलिस अलर्ट, एसपी व जिलाधिकारी आवास घेरने की कही बात

11 Sep 2026

VIDEO: मंत्री संजय निषाद बोले- दोषी अधिकारियों पर कल ही हुई कार्रवाई, न्याय दिलाने गोंडा जा रहा हूं

11 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विद्युत उपकेंद्र इंचार्ज की मौत

11 Sep 2026

क्रस्ना लैब में बड़ी लापरवाही: पोते ने करवाया टेस्ट, रिपोर्ट में लिख दिया दादा का नाम

11 Sep 2026

मोगा में बकरियां चराने गए शख्स की हत्या, लाठी-डंडों से मारकर उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद में बेटी का हाईवोल्टेज ड्रामा, पिता-भाभी पर तानी पिस्टल

11 Sep 2026

वासुदेव देवनानी की मतदाताओं से अपील, हर वोटर जरूर करे अपने मताधिकार का इस्तेमाल

11 Sep 2026

VIDEO: डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने की हड़ताल, दो महीने से नहीं मिली सैलरी, पार्षद ने की समझाने की कोशिश

11 Sep 2026

टोहाना नागरिक अस्पताल में आत्महत्या की रोकथाम के लिए जागरूकता और समय पर मदद जरूरी कार्यक्रम आयोजित

11 Sep 2026

सागर: जहरीली शराब कांड के बाद महिलाओं का हल्लाबोल, दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, सहमे कर्मचारियों ने बुलाई पुलिस

11 Sep 2026

निकाय चुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, महिलाओं समेत बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचे मतदाता

11 Sep 2026

VIDEO: विनोद साहनी हत्याकांड: संजय निषाद के गोंडा पहुंचने से पहले बढ़ी सुरक्षा

11 Sep 2026

गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू

11 Sep 2026

हमीरपुर: सोते समय अधेड़ की गला रेतकर हत्या, चारपाई पर पड़ा था खून से लथपथ शव

11 Sep 2026

VIDEO: पचासा में हमला करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

11 Sep 2026

निकाय चुनाव में वोटिंग का जोश, बूथों पर उमड़ी भीड़! दिलावर ने सबसे पहले किया मतदान

11 Sep 2026

सोनीपत में दो करोड़ की रंगदारी के बाद कार्यालय पर बरसाई गोलियां, पीछा करते हुए पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

11 Sep 2026

VIDEO: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कमरे में फंदे से लटका मिला सिपाही का शव, मचा हड़कंप

11 Sep 2026

हमीरपुर: बिहूनी गांव में सोते समय अधेड़ की गला रेतकर नृशंस हत्या

11 Sep 2026

VIDEO: पोस्ट से बढ़ी रंजिश, खूनी अंजाम तक पहुंचा विवाद, हमले से कुछ घंटे पहले भी विनोद ने की थी पोस्ट

11 Sep 2026

हमीरपुर में सोते समय अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

11 Sep 2026

उज्जैन: वैष्णव तिलक और गुलाब की माला से सजे बाबा महाकाल, भाद्रपद अमावस्या पर भस्म आरती में हुआ अद्भुत शृंगार

11 Sep 2026

गोंडा: आधी रात के बाद व्यापारी का शव पहुंचा घर, छावनी बना करनैलगंज चौराहा

11 Sep 2026

दिनदहाड़े ई-रिक्शा सवार महिला का मंगलसूत्र छीना; VIDEO

11 Sep 2026

पुराने सार्वजनिक चबूतरे पर सांस्कृतिक मंच निर्माण पर भड़के ग्रामीण , VIDEO

11 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed