सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind News: Constable who lathi charged farmers has been line attached

Bhind News: खाद लेने पहुंचे किसानों पर चलाईं लाठियां, कई घायल; आरक्षक लाइन अटैच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Sep 2025 09:36 PM IST
Bhind News: Constable who lathi charged farmers has been line attached
जिले के लहार कस्बे में सोमवार को सहकारी समिति से खाद लेने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने लाठियां चला दीं। इससे 3 से 4 किसान घायल हो गए। लाठीचार्ज से नाराज किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। जानकारी लगते ही लहार विधायक अंबरीश शर्मा मौके पर पहुंचे और अन्नदाता का पक्ष लेते हुए प्रशासन से सख्त लहजे में बात की। वहीं भिंड एसपी असित यादव ने दोषी प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया।

सोमवार को तीन दिन की छुट्टी के बाद जिलेभर की सहकारी समितियां खुलीं। लहार की वृहत्ताकार समिति पर सुबह पांच बजे से किसान खाद लेने पहुंच गए थे। दोपहर 2 बजे तक व्यवस्था बिगड़ गई। कर्मचारी वितरण संभालने में नाकाम रहे। भीड़ बढ़ने पर समिति प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया।

किसान धूप और उमस में लंबे समय से खड़े थे। पुलिस ने आदेश दिया कि सभी जमीन पर बैठ जाएं। किसानों ने इसका विरोध किया तो लहार थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामराज सिंह गुर्जर ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे किसानों में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- चंद्रग्रहण के समय मां शारदा मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, भक्त बोले- उतर आया माता का कवच! Video

लाठीचार्ज की खबर लगते ही लहार विधायक अंबरीश शर्मा को किसानों ने फोन किया। शर्मा ने तुरंत जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से बात कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि खाद लेने आए किसानों को पीटना अन्नदाता का अपमान है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भिंड एसपी असित यादव ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रधान आरक्षक रामराज सिंह गुर्जर को लाइन अटैच कर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। किसान नरेंद्र कुमार ने कहा कि हम सुबह से भूखे प्यासे लाइन में खड़े हैं। फसल बोने का समय निकल रहा है। खाद नहीं मिल रही और ऊपर से पुलिस हमें पीट रही है। सरकार किसानों को मदद देने के बजाय मुसीबत में डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यमुनानगर: रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर बोला हमला

08 Sep 2025

हिसार: पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरनवास की गिरफ्तारी के विरोध में एकजुट हुए पार्षद

08 Sep 2025

Solan: महापौर ऊषा शर्मा बोलीं- भाजपा पार्षद पेयजल किल्लत पर कर रहे राजनीति

08 Sep 2025

पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

08 Sep 2025

जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में 32 बेड पर 53 नवजात

08 Sep 2025
विज्ञापन

कनिष्ठ सहायकों को दिया गया नियुक्ति पत्र

08 Sep 2025

इफको किसान सेवा केंद्र पर लगा किसानों का भीड़

08 Sep 2025
विज्ञापन

बुलंदशहर में श्री साई धर्मकांटे पर आपूर्ति विभाग का छापा

08 Sep 2025

हापुड़ में जल भराव होने के कारण लोगों ने गढ़ रोड पर लगाया जाम

08 Sep 2025

लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में चल रहा पुस्तक मेला, पुस्तकों में रुचि के बारे में युवाओं ने रखी अपनी बात

08 Sep 2025

पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली

08 Sep 2025

लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेला में किताबें खरीदते लोग

08 Sep 2025

लखनऊ के विभूतिखंड में मंत्री आवास रोड पर कूड़ा डंप करते हैं नगर निगम कर्मी, बदबू से लोग परेशान

08 Sep 2025

मंडल स्तरीय माध्यमिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए खिलाड़ी

08 Sep 2025

फरीदाबाद में संजय कॉलोनी स्थित लकड़ी के गोदाम में लगी आग

08 Sep 2025

नेपाल में सीमावर्ती क्षेत्र सहित बुटवल पोखरा में युवाओं का प्रदर्शन

08 Sep 2025

नाला निर्माण की धीमी गति से लोग परेशान, राहगीरों को हो रही परेशानी

08 Sep 2025

Una: महिला पहलवान कृतिका ने रोहित को चित कर जीती माली

08 Sep 2025

37 दिनों के भीतर गर्भवती का करें पंजीकरण

08 Sep 2025

पंचायत सहायकों ने दिया धरना

08 Sep 2025

कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ चयन ट्रायल

08 Sep 2025

17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक कुशीनगर में भी आयोजित होगा सेवा पखवाड़ा

08 Sep 2025

अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी संघ ने दिया धरना

08 Sep 2025

अमृतसर में पीएपी 8 बटालियन के कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

08 Sep 2025

Solan: चामत भड़ेच पंचायत ने हाई स्कूल के कमरे में पंचायत सचिव ने जड़ा ताला

08 Sep 2025

Shimla: शैवय चौहान बने यूथ इनलाइटनमेंट समिति के जिला अध्यक्ष

08 Sep 2025

Una: इंजीनियर रामपाल, भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दो गाड़ियों में राहत सामग्री भरमौर भेजी

08 Sep 2025

बंगाणा: आपदा प्रबंधन पर विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों के साथ की बैठक

08 Sep 2025

बंगाणा: गांव चिल्ली में निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन, 26 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

08 Sep 2025

विधायक विक्रम सिंह ठाकुर ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, पंचायत चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिए टिप्स

08 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed