{"_id":"68beaf9ab4b5a8a7ee0afac9","slug":"video-seva-pakhwada-will-also-be-organized-in-kushinagar-from-17-september-to-2-october-2025-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक कुशीनगर में भी आयोजित होगा सेवा पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक कुशीनगर में भी आयोजित होगा सेवा पखवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी पूरे जनपद में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी। यह विशेष अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक चलेगा। सोमवार को रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यशाला में प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शकुंतला चौहान ने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है जो राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राजनीतिक क्षेत्र में काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान जनसेवा और रचनात्मक कार्य से है। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संवाद करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को बताएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।