{"_id":"67cc52316c4b1dde8f0f53fd","slug":"the-youth-who-came-to-meet-his-girlfriend-was-beaten-up-by-the-villagers-with-belts-and-sticks-bhind-news-c-1-1-noi1227-2705591-2025-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhind News: प्रेमिका से मिलने आए युवक को गांव के लोगों ने बेल्ट और डंडे से जमकर पीटा, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind News: प्रेमिका से मिलने आए युवक को गांव के लोगों ने बेल्ट और डंडे से जमकर पीटा, देखें वीडियो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 10:12 PM IST
Link Copied
भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र के रहावली गांव में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक को गांव के लोगों ने बेल्ट और डंडे से जमकर पीटा। स्थानीय युवकों ने उसे मुर्गा भी बनाया, जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का रहने वाला है। रिश्तेदारी के कारण उसका रहावली गांव में आना जाना था। इस दौरान एक लड़की से उसकी बातचीत शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। उसके बार-बार संपर्क करने से तंग आकर लड़की ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जब वह मिलने की उम्मीद में गांव आया तो लड़की के परिजन और ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस युवक की पहचान और उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटाने के साथ-साथ मारपीट करने वालों की भी पहचान कर रही है। जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।