सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Wildlife Alert in Burhanpur: Suspicious Body of a Male Chital Found in a Banana Field

MP: बुरहानपुर में वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल, केले के खेत में संदिग्ध हालत में मिला नर चीतल का शव; जांच जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 08:23 PM IST
Wildlife Alert in Burhanpur: Suspicious Body of a Male Chital Found in a Banana Field
बुरहानपुर जिले में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के इंदिरा कॉलोनी–पातोडा मार्ग स्थित एक केले के खेत में नर चीतल का शव संदिग्ध हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेत में शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों में भय और उत्सुकता का माहौल बन गया, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग के डिप्टी रेंजर योगेश सावकारे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र का बारीकी से अवलोकन किया और ग्रामीणों से पूछताछ कर प्रारंभिक जानकारी एकत्रित की। इसके बाद नर चीतल के शव को विधिवत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेणुका डिपो भेजा गया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मृत चीतल की उम्र लगभग 4 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल चीतल की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। न तो शरीर पर किसी स्पष्ट हिंसक हमले के निशान मिले हैं और न ही प्रथम दृष्टया बीमारी के लक्षण सामने आए हैं, जिससे मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि चीतल की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है या फिर किसी अन्य वजह से। पीएम प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वन विभाग के नियमों के अनुसार चीतल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पढे़ंं: शहडोल में पुलिस प्रशासन का बड़ा फेरबदल, चार थाना प्रभारियों के तबादले; आदेश जारी

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि खेतों और रिहायशी इलाकों के आसपास वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे जानवरों के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

फिलहाल वन विभाग द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही चीतल की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा। यह मामला बुरहानपुर जिले में वन्यजीव संरक्षण और निगरानी व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उन्नाव: प्रतिभा का गला घोंटेंगे यूजीसी के नए नियम, बार एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

29 Jan 2026

Union Budget 2026: संकट के बीच कैमूर के किसानों और चावल मिल मालिकों ने सरकार से की उच्च दरों की मांग

29 Jan 2026

Punjab: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों पर क्या बोले डीएसपी राजीव ?

29 Jan 2026

गोंडा में यूजीसी के नए नियम के विरोध में उतरी सपा

29 Jan 2026

Uttarakhand; अजित पवार के निधन पर हरीश रावत ने जताया दुख

29 Jan 2026
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-15 में लाला लाजपत राय की 161वीं जयंती, प्रदर्शनी और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

आज से थम जाएगी प्रदेश में बारिश, जानें अपने शहर का हाल

29 Jan 2026
विज्ञापन

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने की सेंट्रल जेल पटियाला में चेकिंग

29 Jan 2026

UGC: दिल्ली में यूजीसी दफ्तर के बाहर छात्र और संगठनों का प्रदर्शन, लगाए नारे

29 Jan 2026

सूरजकंड मेला: फरीदाबाद में मुख्य चौपाल और मेला परिसर रंग बिरंगी लड़ियों से सजा

29 Jan 2026

VIDEO: यूजीसी के नए नियमों को लेकर सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रदर्शन

29 Jan 2026

VIDEO: लंबित मामलों को मध्यस्थता से सुलझाना रहेगी प्राथमिकता- विनीता सिंह

29 Jan 2026

Shamli: आंगनबाड़ी कर्मियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

29 Jan 2026

VIDEO: यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से काशी में जश्न

29 Jan 2026

राजीव बिंदल बोले- प्रदेश की सड़कों के लिए केंद्र ने दिए करोड़ों, लोगों के विकास के लिए खर्च हो पाई पाई

29 Jan 2026

सीर गोवर्धन में बिजली का खंभा बदलने के लिए विरोध में मांगी भीख

29 Jan 2026

मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20: मिश्रित दिव्यांग भारतीय टीम ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

29 Jan 2026

पूर्व सीएम हरीश रावत बोले-महंगाई से जनता त्रस्त, भ्रष्टाचार के कारण राज्य के अस्तित्व पर संकट

29 Jan 2026

हापुड़ में यूजीसी कानून पर हल्लाबोल

29 Jan 2026

धर्मशाला क्षेत्रीय अस्पताल में बैठक का आयोजन, मंत्री चंद्र कुमार ने बताैर मुख्य अतिथि की शिरकत

29 Jan 2026

एफडीआर तकनीक से तरघेल-लदरौर और गाहर-केट संपर्क सड़क तैयार

29 Jan 2026

VIDEO: काकोरी के बहरु गांव में टूटी अंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग की

29 Jan 2026

VIDEO: राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन, दृष्टिबाधित बालिकाओं ने रस्साकशी में भाग लिया

29 Jan 2026

VIDEO: राजकीय पॉलीटेक्निक में रोजगार मेले का आयोजन, करीब 1800 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

29 Jan 2026

VIDEO: छात्रों ने प्रदर्शन कर यूजीसी के दिशा-निर्देशों को वापस लेने की मांग की, प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपा

29 Jan 2026

VIDEO: "टीबी मुक्त भारत" के विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

29 Jan 2026

फतेहाबाद में मोबाइल मार्केट में चार पहिया वाहनों की बंद होगी एंट्री

29 Jan 2026

VIDEO: बसों के सड़क किनारे खड़े होने से लग रहा है जाम

29 Jan 2026

फतेहाबाद में पीपीपी में डेटा सत्यापन के लिए लगा शिविर, पेंशन कटने पर बुजुर्गो ने दर्द किया ब्यां

29 Jan 2026

सुरक्षा बलों ने माओवादियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, दो शक्तिशाली आईईडी बरामद कर किया नष्ट

29 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed