सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Devotees arrived at Badi Devi temple to offer water to the mother goddess

Damoh News: बड़ी देवी मंदिर में उमड़ा जन सैलाब, माता को जल अर्पण करने सुबह चार बजे से पहुंचे श्रद्धालु

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 02:38 PM IST
Damoh News: Devotees arrived at Badi Devi temple to offer water to the mother goddess
दमोह रविवार से चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू वर्ष का भी शुभारंभ हो गया। नवरात्रि के पहले दिन से ही देवी मंदिरों में पूजन दर्शन का विशेष क्रम शुरू हो गया है। दमोह शहर के प्रमुख बड़ी देवी मंदिर में सुबह चार बजे माता रानी के मंदिर के पट खुलते ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां को जल अर्पण करने के लिए पहुंचे। अलग-अलग कतारों में लगे लोग माता रानी के दर्शनों का इंतजार करते रहे और अपना नंबर आने पर सभी ने विधि विधान से पूजन किया। नौ दिन तक चलने वाले इस पवित्र धार्मिक उत्सव में हिंदू धर्म से जुड़े ज्यादातर लोग व्रत रखकर मां की उपासना करते हैं।

ये भी पढ़ें- इंदौर में गुड़ी पड़वा पर्व की धूम, तस्वीरों में देखिए बड़े आयोजन

बड़ी देवी मंदिर परिसर में 9 दिन तक चलने वाला अखंड देवी कीर्तन शुरू हो गया है, जिसमें मंदिर पहुंचने वाले भक्त बारी-बारी से पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर देवी कीर्तन करते रहेंगे। मंदिर परिसर में ही ज्वारों के घट तैयार किए गए हैं। नवरात्रि के अंतिम दिन इन्हीं ज्वारों के विसर्जन के बाद नवरात्र का समापन होगा। मंदिर परिसर में भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा मंदिर प्रबंधन की ओर से अपने कई वालंटियर भी तैनात किए गए हैं, ताकि भक्तों को दर्शन करने में किसी तरह की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें- दत्त अखाड़ा घाट पर प्रथम किरण के साथ सूर्य को अर्घ्य देकर नववर्ष का स्वागत, मुख्यमंत्री रहे मौजूद

नौ दिन तक लगेगा मेला
मां बड़ी देवी के दरबार में जिले भर से लोग माता रानी को जल अर्पित करने पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाएं मां के समक्ष रखते हैं। इस स्थान पर 9 दिनों तक भव्य मेला भी आयोजित होता है। जिसमें सैकड़ो दुकानदार कई प्रकार की दुकान लगाने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर दुकानदारों के लिए एक बड़ा मैदान चिन्हित किया गया है। वहीं छोटी दुकानों के लिए मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक जगह दी गई है जहां 9 दिनों तक यह दुकानदार दुकानों का संचालन करेंगे। मंदिर के पुजारी पंडित आशीष कटारे ने बताया की मां बड़ी देवी के दरबार में सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। हजारों श्रद्धालु सुबह जल अर्पित करने और शाम को आरती में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। पंचमी को 1000 दीपों से मां बड़ी देवी की महाआरती की जाएगी। इन नौ दिनों तक विधि विधान से मां की आराधना करने के साथ ही 9 दिनों तक 24 घंटे का अखंड कीर्तन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में अग्रवाल सभा द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

30 Mar 2025

VIDEO : सोनीपत में 'नशा मुक्त हरियाणा' थीम पर हाफ मैराथन का आयोजन

30 Mar 2025

VIDEO : हाथरस में एक के साथ एक शराब की बोतल लेने को लगी कतारें, हुई मारपीट

30 Mar 2025

VIDEO : हाथरस के श्रीरामेश्वरदास कन्या महाविद्यालय में लगी पुलिस की पाठशाला, एसपी चिंरंजीव नाथ सिन्हा ने छात्राओं को पढ़ाया कानून का पाठ

30 Mar 2025

Alwar News: राहगीरों से मोबाइल झपटने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने लूटा हुआ फोन बरामद किया, साथी की तलाश जारी

30 Mar 2025
विज्ञापन

Kathua Encounter: कठुआ में धमाकों और गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजते रहे जंगल, आतंकियों की तलाश जारी

30 Mar 2025

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर अंशु कुमारी का क्या है सपना?

30 Mar 2025
विज्ञापन

Anuj Kanojiya Encounter: मारा गया शूटर अनुज कनौजिया, यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

30 Mar 2025

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाली साक्षी कुमारी का क्या था संकल्प?

30 Mar 2025

VIDEO : मुख्तार गैंग का कुख्यात बदमाश ढेर..., ढाई लाख का था ईनामी

30 Mar 2025

VIDEO : नवरात्रि के नौ दिन करें मां का विधि-विधान से पूजन, पूरी होगी मनोकामनाएं

30 Mar 2025

VIDEO : इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

30 Mar 2025

VIDEO : गायिका नीति मोहन ने मधुर आवाज में गानों से संगीतमयी संध्या को यादगार बना दिया

29 Mar 2025

VIDEO : ऑस्ट्रेलिया के कलाकार ने गंगा घाट पर किया सितार वादन

29 Mar 2025

VIDEO : अरहर और गेहूं की 50 बीघा फसल जली, किसानों ने पेड़ की टहनियों से बुझाई आग

29 Mar 2025

VIDEO : बांदा में यौन शोषण के आरोपी के आवास और प्रतिष्ठान पर पुलिस का छापा

29 Mar 2025

VIDEO : मंदिर में घुसने से पहले चौखट पर टेका मत्था, फिर उठाया त्रिशूल; दान पेटी का ताला तोड़ उड़ा दिए नोट

29 Mar 2025

VIDEO : विंध्यधाम में उमड़ेंगे आस्थावान..., होटल और धर्मशालाओं के कमरे फुल; भक्तों का होगा स्वागत

29 Mar 2025

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में जल निकासी से लेकर साफ-सफाई, सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन की है समस्या

29 Mar 2025

Rajasthan: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के हेलीकॉप्टर में हुआ धमाका, जयपुर जाते समय अचानक निकलने लगा धुंआ

29 Mar 2025

VIDEO : नवरात्र और ईद की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

29 Mar 2025

Rajasthan: जयपुर में कॉलोनी पर कब्जे की कोशिश, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

29 Mar 2025

VIDEO : ऋषिकेश में कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव

29 Mar 2025

VIDEO : बरेली में किशोरी से दुष्कर्म का मामला, राज्य महिला आयोग की सदस्य ने देखा घटनास्थल, पुलिस से ली जानकारी

29 Mar 2025

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव: जगमगाई सरकारी इमारतें, गुलाबी नगरी में हुआ सांस्कृतिक आयोजन, देखें वीडियो

29 Mar 2025

VIDEO : इस बार आठ दिन का होगा नवरात्र, ज्योतिषाचार्य ने दी खास जानकारी

29 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह आयोजन के बारे में जानकारी देते कुलपति पी.के दशोरा

29 Mar 2025

VIDEO : बिचपुरी रोड पर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मच गई अफरा-तफरी

29 Mar 2025

VIDEO : गेहूं की फसल में लगी आग...किसानों के सामने 100 बीघा जलकर खाक

29 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव का फूंका पुतला

29 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed