{"_id":"67d1370e8ebc65519506261c","slug":"police-riot-drill-before-holi-festival-damoh-news-c-1-1-noi1223-2718975-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: बीच मैदान में अचानक चलने लगी गोलियां, सहमे लोग, मौके पर पहुंचे तो दिखे वर्दीधारी, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: बीच मैदान में अचानक चलने लगी गोलियां, सहमे लोग, मौके पर पहुंचे तो दिखे वर्दीधारी, जानें मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 05:38 PM IST
दमोह शहर में बुधवार सुबह अचानक पुलिस कर्मियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर शहरवासी हैरान रह गए और अपने घरों से बाहर निकलकर उस जगह पहुंचे जहां गोलियां चल रही थीं। वहां जाकर जब सच्चाई का पता चला तो लोगों की शंका का समाधान हुआ। होलिका पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एक अनूठी पहल की गई। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर बुधवार सुबह पुरैना तालाब के पास महाराणा प्रताप स्कूल मैदान में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस के जवान हाथों में डंडा और बंदूक लेकर पहुंचे थे। जिस स्थान पर गोलियां चल रही थी वहां काफी बड़ा मैदान होने के साथ पहाड़ी है। जिससे गोलियों की आवाज गूंज रही थी।
यह पहला मौका था जब पुलिस ने अपने मैदान के बजाय किसी दूसरे स्थान पर बलवा ड्रिल की। सुबह करीब 9 बजे ड्रिल शुरू हुई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग चौंक गए। शुरुआत में लोगों ने इसे पटाखों की आवाज समझा, लेकिन लगातार गोलियों की आवाज से लोगों को लगा कि कोई बवाल हो गया है जिसमें फायरिंग हो रही है। जब लोग स्कूल मैदान पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। दंगाइयों की भूमिका में भी वर्दीधारी पुलिसकर्मी थे। एसपी ने बताया कि त्योहार से पहले यह तैयारी दो कारणों से की जाती है। पहला, इससे लोगों को भरोसा मिलता है कि पुलिस उनके साथ है। दूसरा, बदमाशों को संदेश मिलता है कि गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई होगी।
इस ड्रिल से पुलिस को भी अभ्यास का मौका मिलता है। इससे वे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बेहतर तैयारी कर पाते हैं। पुलिस के जवान एक ओर से नारेबाजी कर रहे थे और आगे की ओर बढ़ रहे थे। वहीं दूसरी तरफ पुलिस के जवान उन्हें रोक रहे थे। काफी देर यह मॉक ड्रिल चलती रही, जिसे देखने लोगों की भीड़ लगी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।