{"_id":"67c6bc4d664f891e7c05ab03","slug":"shot-fired-at-a-youth-returning-from-a-wedding-procession-damoh-news-c-1-1-noi1223-2689554-2025-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh Crime: बरात से लौट रहे युवक पर बदमाशों ने चलाई गोली, हालत गंभीर...पुलिस ने दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh Crime: बरात से लौट रहे युवक पर बदमाशों ने चलाई गोली, हालत गंभीर...पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 02:35 PM IST
Link Copied
दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के एक युवक पर सोमवार देर रात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बरात से लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
रात 1:30 बजे मडियादो के पास हुआ हमला
घायल लोकराम अहिरवार (28) ने बताया कि वह अपने दोस्त अजय की शादी से कांटी गांव से लौट रहा था। बाइक पर उसके पिता और भाई भी साथ थे। मडियादो गांव के पास हटा निवासी अजय अहिरवार, परम अहिरवार और गौतम अहिरवार समेत करीब एक दर्जन बदमाशों ने घेरकर हमला कर दिया। लोकराम ने बताया, "पहले लगा कि पत्थर फेंके जा रहे हैं, लेकिन जैसे ही बाइक रोकी, तभी एक गोली मेरे हाथ में आकर लगी और मैं नीचे गिर गया।" इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पहले भी हुआ था हमला, पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई
लोकराम का कहना है कि उसका आरोपियों से कोई विवाद नहीं था, लेकिन पहले भी आरोपी परम अहिरवार उसके घर में घुसकर तलवार से हमला करने का प्रयास कर चुका था। तब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपियों की तलाश जारी
परिजनों ने घायल को हटा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लोकराम के बयान के आधार पर तीन पहचाने गए आरोपियों समेत अन्य हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।