{"_id":"6991c674d9b9e9f8a90ce6d2","slug":"in-bhander-the-driver-narrowly-escaped-after-being-shot-at-a-pickup-vehicle-datia-news-c-1-1-noi1454-3954572-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Datia News: भांडेर में पिकअप वाहन में ताबड़तोड़ फायरिंग, चालक ने दिखाई सूझबूझ; थाने ले जाकर रोकी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia News: भांडेर में पिकअप वाहन में ताबड़तोड़ फायरिंग, चालक ने दिखाई सूझबूझ; थाने ले जाकर रोकी गाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 08:53 PM IST
Link Copied
दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र में रविवार शाम आपसी रंजिश एक बार फिर हिंसक घटनाक्रम में बदल गई। सिंघपुरा पुल के नजदीक बदमाशों ने एक पिकअप वाहन को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। सौभाग्य से इस वारदात में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन के ड्राइवर साइड गेट में दो गोलियां धंस जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोदन निवासी सत्यम यादव अपने पिकअप वाहन से भैंसें छोड़ने जा रहा था। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के गांव छीरोना निवासी दिनेश श्रीवास्तव ने गोदन से भैंसें खरीदी थीं, जिन्हें सत्यम वाहन के जरिए पहुंचाने निकला था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पीछा करने वालों में आजाद सिंह, सचिन यादव, नेंस यादव, मोनू यादव और सोनू यादव शामिल थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब पिकअप चालक ने वाहन नहीं रोका तो आरोपियों ने सिंघपुरा पुल के पास पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। सत्यम यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन की रफ्तार बढ़ाई और सीधे भांडेर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित चालक ने पुलिस को दिए बयान में आशंका जताई है कि यह हमला सितंबर 2025 में गांव में हुए नरेंद्र यादव हत्याकांड से जुड़ा हो सकता है। उस प्रकरण में सत्यम यादव आरोपी रहा है और वर्तमान में जमानत पर बाहर है। फायरिंग की घटना में नामजद लोग मृतक नरेंद्र यादव के पक्ष से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन का निरीक्षण किया। वाहन के दरवाजे में गोली लगने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। दतिया शहर में लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही है।
थाना प्रभारी कोमल परिहार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। नामजद आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।