Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Datia News
›
In Indergarh, death of Sarpanch's son caused a sensation; the young man shot himself with an illegal weapon.
{"_id":"6987420e75570f1aeb079fb4","slug":"in-indergarh-the-death-of-the-sarpanchs-son-caused-a-sensation-the-young-man-shot-himself-with-an-illegal-weapon-datia-news-c-1-1-noi1454-3925873-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Datia News: इंदरगढ़ में सरपंच पुत्र की मौत से सनसनी युवक ने अवैध हथियार से खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia News: इंदरगढ़ में सरपंच पुत्र की मौत से सनसनी युवक ने अवैध हथियार से खुद को मारी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 10:23 PM IST
मध्यप्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। सिकरी ग्राम पंचायत की महिला सरपंच सुशीला जाटव के बड़े बेटे विशाल जाटव ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचने लगे।
पुलिस के अनुसार, विशाल जाटव ग्वालियर में जीएनएम (नर्सिंग) की पढ़ाई कर रहा था और फाइनल ईयर का छात्र था। वह एक दिन पहले ही ग्वालियर से अपने गांव आया था। शनिवार सुबह घर में अचानक आवाज सुनाई देने पर परिवार के लोग नीचे पहुंचे तो विशाल खून से लथपथ अचेत अवस्था में मिला। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए ग्वालियर ले गए, जहां अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की हालत देखकर उसकी मां भी सदमे में आ गईं।
परिजनों के अनुसार, विशाल ने कभी किसी मानसिक परेशानी या तनाव के बारे में खुलकर बात नहीं की थी। इसलिए घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस बीच इंदरगढ़ पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
गांव के लोगों ने बताया कि विशाल पढ़ाई में अच्छा था और उसका स्वभाव मिलनसार था। मृतक के भाई ने बताया वह नहा रहे थे इस बीच गोली चलने की आवाज आई तो वह भाग कर गए और देखा तो उनका भाई खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत अपने पिता को फोन लगाया और उसको कार से लेकर ग्वालियर अस्पताल जा रहे थे इस बीच रास्ते में ही उनके भाई की मौत हो गई। फिलहाल मौत के कारण का कुछ अभी पता नहीं चला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।