{"_id":"698714876b894952db0b79c3","slug":"dj-not-allowed-in-lakhimpur-kheri-after-10-pm-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सख्ती: लखीमपुर खीरी में रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, सड़क पर आतिशबाजी की तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती: लखीमपुर खीरी में रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, सड़क पर आतिशबाजी की तो होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 04:06 PM IST
लखीमपुर खीरी में रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजा सकेंगे और न ही सड़क पर आतिशबाजी कर सकेंगे। इसे लेकर पुलिस ने बरातघर संचालकों, डीजे संचालकों और आतिशबाजों को सख्त निर्देश दिए हैं। कहा है कि अगर किसी ने नियम तोड़ा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, सहालग के सीजन में रात के समय सड़कों पर बरात निकालने के कारण लगने वाले जाम, डीजे की तेज ध्वनि और आतिशबाजी से कई बार लोगों को परेशानी हो जाती है। बरातियों द्वारा सड़क पर आतिशबाजी कर सड़क जाम करने के मामले में शहर के बरातघर मालिकों, डीजे संचालकों और आतिशबाजों के साथ सदर कोतवाली में शनिवार को बैठक हुई।
बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश शर्मा ने शख्त हिदायत के साथ कहा कि रात 10 बजे हर हाल में डीजे बंद हो जाएं। सड़क पर आतिशबाजी न की जाए। अधिकारियों ने साफ कहा कि नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।