सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   major decision by administration and temple management to stop open chanting and meditation at Pitambara Peeth

Datia News: पीताम्बरा पीठ में खुले में जप-साधना पर रोक, पंडागिरी-दलाली रोकने प्रशासन-मंदिर प्रबंधन का फैसला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 08:19 PM IST
major decision by administration and temple management to stop open chanting and meditation at Pitambara Peeth

विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ मंदिर में बढ़ती अव्यवस्था और तथाकथित पंडागिरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। अब मंदिर परिसर में खुले स्थानों पर जप-साधना नहीं की जा सकेगी। साधकों को केवल मणिपुर धाम और निर्धारित साधना केंद्रों में ही बैठकर जप करने की अनुमति होगी। इस संबंध में मंदिर परिसर में सूचना भी चस्पा कर दी गई है और निगरानी के लिए विशेष समिति का गठन किया गया है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर में खुले में बैठकर जप करने वाले कुछ लोगों की वजह से श्रद्धालुओं को दर्शन में परेशानी हो रही थी। मंदिर प्रबंधन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ दलाल प्रवृत्ति के लोग साधक बनकर श्रद्धालुओं से पूजा-अनुष्ठान के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। इससे मंदिर की छवि प्रभावित हो रही थी और व्यवस्था भी बिगड़ रही थी। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति ने संयुक्त बैठक कर नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया।

कहीं भी बैठने की अनुमति नहीं होगी
नई व्यवस्था के अनुसार मंदिर से जुड़े पंजीकृत साधक अपने निर्धारित स्थान पर ही साधना करेंगे। वहीं अन्य साधक भी उन्हीं स्थानों पर बैठकर जप कर सकेंगे, लेकिन मंदिर परिसर में अनियंत्रित रूप से बैठने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन का मानना है कि इससे श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो सकेंगे और दलाली जैसी गतिविधियों पर रोक लगेगी।

ये भी पढ़ें- खजराना मंदिर से नहीं मिल रही निःशुल्क दवाइयां, दर-दर भटक रहे मासूम

कुछ लोग साधना के नाम पर दलाली कर रहे
मंदिर से जुड़े वरिष्ठ आचार्य पंडित विष्णु कांत मुड़िया ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि वास्तविक साधकों को इससे कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर से जुड़े साधक कभी भी दक्षिणा के लिए दबाव नहीं बनाते, लेकिन कुछ लोग साधना के नाम पर दलाली कर रहे थे, जिससे पीठ की गरिमा प्रभावित हो रही थी। ऐसे लोगों पर अंकुश लगाना जरूरी था।

सख्त कार्रवाई की जाएगी
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कहा कि जिला प्रशासन मंदिर प्रबंधन के साथ मिलकर व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। मंदिर परिसर में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं और किसी भी प्रकार की पंडागिरी या अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jammu: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, विजयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

06 Feb 2026

Rajouri: कांग्रेस ने कहा- नेता विपक्ष की टिप्पणी ने सैनिकों और जनता के बलिदान को पहुंचाई ठेस

06 Feb 2026

Jammu: मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस ने रियासी में दिया धरना

06 Feb 2026

फगवाड़ा की एसपी ने एक बार फिर भीड़भाड़ वाले बाजारों से नाजायज कब्जे हटवाए

06 Feb 2026

Kishtwar Encounter: ठंड और अंधेरे के बीच जवानों ने आतंकियों का किया सफाया

06 Feb 2026
विज्ञापन

झज्जर में सतपाल चुने गए उपप्रधान

हिसार में 6 हजार बुजुर्गाें की पेंशन काटे जाने के विरोध में लघु सचिवालय पर पगड़ी संभाल जट्टा समिति ने दिया धरना

06 Feb 2026
विज्ञापन

हिसार में कैंसर जागरूकता को लेकर जीजेयू के विद्यार्थियों ने निकाला मार्च

06 Feb 2026

कुरुक्षेत्र में रैंप पर उतरे गाय, भैंस, भेड़, झोटा व उंट, दिखाया जलवा

06 Feb 2026

सर्व नौजवान सभा ने कोर्स पूरा करने वाली 100 प्रशिक्षु छात्राओं को बांटे सर्टिफिकेट

भूकंप के झटकों से हिला गोंडा, डीएम बोलीं- कोई क्षति नहीं

06 Feb 2026

Meerut: नए एसएसपी अविनाश पांडेय ने संभाला कार्यभार

06 Feb 2026

Bulandshahr: पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में मौत, लगाया जाम

06 Feb 2026

VIDEO: आजाद पार्टी के लोगों ने होर्डिंग हटाए जाने के खिलाफ नगर निगम में किया प्रदर्शन

06 Feb 2026

VIDEO: गो रक्षक की मौत में घटना की हो निष्पक्ष जांच, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

06 Feb 2026

Bilaspur: बिलासपुर नप में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

06 Feb 2026

रोहतक में तहसीलदारों की पेन डाउन हड़ताल से राजस्व संबंधी कामकाज दूसरे दिन भी ठप

06 Feb 2026

कानपुर विजयनगर में जल निगम खोदकर भूला, महीने भर से मौत को दावत दे रहा खुला रास्ता

06 Feb 2026

कानपुर: गुजैनी हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत के बाद हाईवे पर मची चीख-पुकार

06 Feb 2026

कानपुर: वीरेंद्र स्वरूप संस्थान में कैंपस ड्राइव की धूम; भावी शिक्षकों को मिला करियर का मंच

06 Feb 2026

अमरकंटक मार्ग पर बाघिन की दस्तक: जलेश्वर घाट में सड़क पार करती दिखी टाइग्रेस, दहशत में राहगीर; देखें वीडियो

कानपुर: पनकी में गूंजा हरे का सहारा का जयकारा, खाटू श्याम मंदिर जीर्णोद्धार पर निकली भव्य कलश यात्रा

06 Feb 2026

कानपुर: वीरेंद्र स्वरूप संस्थान में रिकॉर्ड प्लेसमेंट ड्राइव, 97 स्कूलों ने ली भावी शिक्षकों की परीक्षा

06 Feb 2026

कानपुर में बैराज रोड पर 16 बीघा में फैली अवैध प्लॉटिंग पर चले बुलडोजर

06 Feb 2026

बहराइच में छात्र-छात्राओं ने देखा पीएम का 'परीक्षा पर चर्चा' का लाइव प्रसारण

06 Feb 2026

बाराबंकी में क्लीनिक से दवा लेने निकली बुजुर्ग महिला की नहर में मिली लाश

06 Feb 2026

कानपुर: वीरेंद्र स्वरूप संस्थान में शिक्षक भर्ती का महाकुंभ, 97 स्कूलों ने ली 25 कॉलेजों की छात्राओं की परीक्षा

06 Feb 2026

कानपुर: शास्त्री नगर में रसूख के आगे सिस्टम नतमस्तक, मुख्य मार्ग पर टेंट लगा पूरी सड़क की बंद

06 Feb 2026

Jammu Kashmir: अमित शाह के दौरे पर शोपियां में कड़ी सुरक्षा, कई जगह वाहन जांच जारी

पंचकूला सेक्टर 14 यूएचबीवीएन दफ्तर के बाहर ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के सदस्य एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे

06 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed