{"_id":"6985ac046ff33ddac10cb14e","slug":"video-bharaica-ma-chhatara-chhatarao-na-thakha-paema-ka-parakashha-para-caraca-ka-liva-parasaranae-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में छात्र-छात्राओं ने देखा पीएम का 'परीक्षा पर चर्चा' का लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में छात्र-छात्राओं ने देखा पीएम का 'परीक्षा पर चर्चा' का लाइव प्रसारण
बहराइच में कन्हैया परमेश्वर दास मेमोरियल हाईस्कूल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक देखा और सुना।
इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और लक्ष्य पर केंद्रित रहने को लेकर दिए गए संदेशों ने विद्यार्थियों को खासा प्रभावित किया। कार्यक्रम के बाद छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।
छात्र विनायक मिश्रा ने अमर उजाला को बताया कि प्रधानमंत्री के विचारों से परीक्षा के डर को दूर करने की प्रेरणा मिली और आत्मविश्वास बढ़ा।
ईशांत मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बताया कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है, न कि जीवन का अंत, जिससे मानसिक दबाव कम हुआ।
शिवांश तिवारी ने कहा कि ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम से समय प्रबंधन और नियमित अध्ययन की सीख मिली।
वर्तिका यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री का संदेश छात्रों को सकारात्मक सोच और धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश वर्मा ने कहा कि ‘परीक्षा पर चर्चा’ जैसे कार्यक्रम छात्रों के मानसिक और शैक्षिक विकास के लिए बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तनावमुक्त होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।