{"_id":"6a6e45383423c2beaa082378","slug":"miscreants-open-fire-at-police-father-and-two-sons-arrested-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-154314-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, पिता व दो पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, पिता व दो पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग के आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड। क्षेत्र के दातारामपुरवा मोड़ के पास शनिवार सुबह गोहत्या की योजना बना रहे तीन शातिरों ने घेराबंदी करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में पिता व उसके दो पुत्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पिता के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम समेत 27 और एक पुत्र के खिलाफ छह मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, बांका, चाकू, प्लास्टिक की रस्सी और बोरी बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे इलाके से गोवंश की चोरी कर उसकी हत्या की योजना बना रहे थे।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को जरवलरोड पुलिस वांछित और वारंटी आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में दबिश दे रही थी। इस दौरान दातारामपुरवा मोड़ के पास सड़क किनारे तीन लोग संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का संकेत देकर पूछताछ का प्रयास किया, लेकिन तीनों भागने लगे। टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने तमंचों से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए घेराबंदी की और तीनों को पकड़ लिया। इस घटना में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान जरवलरोड के हरचंदा गांव निवासी शरीफुल, उसके पुत्र अशरफ और अकरम के रूप में हुई है। तलाशी में दो तमंचा, एक खोखा और दो कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा बांका, चाकू, प्लास्टिक की रस्सी और एक बोरी भी मिली है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ जरवलरोड थाने में पुलिस पर जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गैंगस्टर पिता पर 27, पुत्र अशरफ पर हैं छह मामले
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शरीफुल के खिलाफ जरवलरोड थाने में गैंगस्टर अधिनियम, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम, गोहत्या निवारण अधिनियम, एनडीपीएस और अन्य मामलों में कुल 27 प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं उसके पुत्र अशरफ के खिलाफ भी हत्या के प्रयास, चोरी, गोहत्या निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं में छह मामले जरवलरोड थाने में ही दर्ज हैं। दूसरे पुत्र अकरम के खिलाफ कैसरगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं
28 जून 2026: बौंडी और कैसरगंज में हुई मुठभेड़ में 50-50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी फिरोज और मुल्कराज को पैर में गोली लगी, गिरफ्तार। ये दोनों बौंडी थाना के हिस्ट्रीशीटर थे।
24 जून 2026: बौंडी थाना के खैरा बाजार-कोदही मार्ग में पुलिस और एसओजी की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश असलम पैर में गोली लगने से हुआ घायल, गिरफ्तार
06 नवंबर 2025: भारत-नेपाल सीमा के पास इको वैन सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में लखीमपुर खीरी के इनामी बदमाश जोखे उर्फ चोखे और मुनव्वर खान के पैर में गोली लगी,
17 अक्तूबर 2024: महाराजगंज/महसी सांप्रदायिक हिंसा और रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड मामले में नेपाल सीमा की ओर भागने की कोशिश कर रहे मुख्य आरोपियों मोहम्मद सरफराज और तालिब की नानपारा में पुलिस के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगी।