{"_id":"6a6e448733c1fe812201ac9a","slug":"inspected-the-progress-of-construction-work-in-the-cms-dream-village-bahraich-news-c-98-1-slko1007-154301-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीएम के सपनों के गांव में निर्माण कार्यों की देखी प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीएम के सपनों के गांव में निर्माण कार्यों की देखी प्रगति
विज्ञापन
मिहींपुरवा में भरथापुर गांव का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार के ग्राम भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए सेमरहना में स्मार्ट गांव भरतपुर विकसित किया जा रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने इसका औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माणाधीन आवास, सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्यों की प्रगति परखी।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गांव को सुसज्जित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्य गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को कहा। निरीक्षण में आवासीय भवनों का निर्माण लिंटर स्तर तक पूरा पाया गया। विद्युत विभाग ने खंभे लगाकर बिजली की लाइनें बिछा दी हैं। गांव को विद्युत आपूर्ति से जोड़ दिया गया है। लोक निर्माण विभाग आंतरिक गलियों का निर्माण कर रहा है। पहले चरण में मिट्टी भराई और गिट्टी बिछाकर सघन करने का कार्य पूरा हुआ है।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट गांव के विकास से जुड़े सभी कार्य मानकों के अनुरूप हों। गुणवत्ता और समयबद्ध ढंग से इन्हें पूरा किया जाए। निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।