{"_id":"6a6e42d78d569f23170deed6","slug":"seven-arrested-for-fraud-involving-an-idol-claimed-to-be-made-of-ashtadhatu-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-154302-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अष्टधातु की प्रतिमा बताकर ठगी करने वाले सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अष्टधातु की प्रतिमा बताकर ठगी करने वाले सात गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा। नकली धातु की प्रतिमा को अष्टधातु की बताकर नेपाल में लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने शनिवार को सीमा पार करते समय भारतीय इलाके में गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से भगवान बुद्ध की आठ इंच की लोहे की प्रतिमा, नकदी, तीन बाइकें और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि एक गिरोह भारतीय क्षेत्र से प्रतिमाएं नेपाल ले जाकर उन्हें अष्टधातु की बताता है और लोगों को झांसा देकर ठगी करता है। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को गिरोह के सीमा के नजदीक भारतीय क्षेत्र में सांई गांव जंगल स्थित बदलदास मंदिर के पास मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रुपईडीहा के ग्राम रंजीतबोझा निवासी रमजान अली, दिलदार, आजाद अली, रिजवान, मिहींपुरवा के मोतीपुर निवासी महफूज, शाकिर अली और गोपिया गांव निवासी नूर मोहम्मद को पकड़ लिया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नकली प्रतिमा को अष्टधातु की बताकर लोगों को ठगते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।