{"_id":"6a6e44cafd435e9f910b91ca","slug":"performed-parthiva-puja-using-water-from-jagannath-puri-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-154253-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जगन्नाथ पुरी के जल से किया पार्थिव पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जगन्नाथ पुरी के जल से किया पार्थिव पूजन
विज्ञापन
रिसिया के रामलीला मैदान में शिव महापुराण कथा तथा पार्थिव पूजन कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसिया। रामलीला मैदान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव पूजन कार्यक्रम में शनिवार सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन, भस्म आरती और भगवान शिव की आरती की गई। इसके बाद जगन्नाथपुरी से लाए गए पवित्र जल को कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए सात कुओं में भरवाया गया।
पंचवटी श्री सीताराम आश्रम के पीठाधीश्वर संत रविशंकर मिश्र गुरुभाई के निर्देशन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पार्थिव पूजन के बाद कुओं में भरे पवित्र जल का श्रद्धालुओं पर छिड़काव किया जाता है। कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए कुओं का भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
इसके बाद यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
कथा प्रवाचक रविशंकर मिश्र गुरुभाई ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की महापुराण कथा का श्रवण और पार्थिव पूजन करने से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की श्रद्धा और भक्ति से पूजा-अर्चना करने पर जीवन के कष्टों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रावण मास में भगवान शिव की श्रद्धापूर्वक आराधना करने का आह्वान किया। धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान दिनेश दोचनिया, बीना अग्रवाल, इंद्र बहादुर सिंह, राजेश निगम, प्रेम गोयल, सरोज शर्मा, मनोज पांडे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।