{"_id":"6985ac993c0520057d0a0008","slug":"video-suspicious-death-of-cow-protector-in-mathura-memorandum-submitted-demanding-impartial-investigation-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गो रक्षक की मौत में घटना की हो निष्पक्ष जांच, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गो रक्षक की मौत में घटना की हो निष्पक्ष जांच, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मथुरा। जिला हाथरस के ग्राम झरौठा निवासी मनीष की मथुरा जनपद सीमा में संदिग्ध सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जाँच कराए जाने के संबंध में गो रक्षकों के द्वारा कलक्ट्रेट पर बैठक कर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि हाथरस निवासी मनीष की 02 फरवरी को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उपलब्ध तथ्यों के अनुसार उक्त दुर्घटना मथुरा जनपद की सीमा में घटित हुई। लेकिन कुछ परिस्थितियों एवं तथ्य इस घटना को संदिग्ध बनाते हैं। मृतक मनीष गो रक्षा से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे तथा उन्होंने कुछ समय पूर्व हाथरस जनपद की सीमा में स्थित एक गोशाला से संबंधित अनियमितताओं एवं गोवंश के प्रति लापरवाही के विषय में आवाज उठाई थी। इसके पश्चात उन्हें धमकियां मिलने की बातें भी सामने आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।