{"_id":"67fde20a0f4820492c0f973e","slug":"a-new-twist-in-the-case-of-the-missing-7-year-old-girl-cctv-captured-her-going-with-a-suspect-dhar-news-c-1-1-noi1401-2836917-2025-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhar News: पांच दिन पहले लापता हुई बालिका के मामले में आया नया मोड़, संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाते CCTV में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: पांच दिन पहले लापता हुई बालिका के मामले में आया नया मोड़, संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाते CCTV में कैद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 10:25 AM IST
Link Copied
औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के ग्राम धन्नड़ गांव से 10 अप्रैल को सात वर्षीय बालिका लापता हो गई थी, काफी तलाशने के बाद भी जब बालिका का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी शिकायत सेक्टर 1 थाना पीथमपुर में की। पुलिस ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। लापता हुई सात वर्षीय बच्ची का अब तक बालिका का कोई पता नहीं चल सका है। मामले में नया मोड़ तब आया जब जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में बच्ची एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाती हुई नजर आई।
फुटेज में बच्ची उस व्यक्ति के साथ सहज रूप से जाते दिखाई दे रही है, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह व्यक्ति बच्ची का परिचित हो सकता है। हालांकि बताया जा रहा है कि परिजनों ने उस व्यक्ति को पहचानने से इनकार कर दिया है, जिससे माना जा रहा है कि बच्ची को लालच दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस की तीन टीम लगातार बच्ची की तलाश कर रही है।
संदिग्धों से पूछताछ जारी
घटना को लेकर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस की एक टीम ने आसपास के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर भी संदिग्ध युवक बच्ची के साथ देखा गया है। सेक्टर एक थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर के अनुसार पुलिस टीमें लगातार बच्ची की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।