बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Diary reveals the mystery behind the young woman's death

डायरी ने खोले मौत के राज: 22 पेज का सुसाइड नोट, जिसमें छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का जिक्र

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 08:28 PM IST
Diary reveals the mystery behind the young woman's death

औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोती नगर कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 23 वर्षीय युवती नेहा कछवाया ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को मृतका की 22 पन्नों की एक सुसाइड डायरी सौंपी है, जिसमें पारिवारिक प्रताड़ना, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और मंगेतर द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के खौफनाक खुलासे हुए हैं। पुलिस ने डायरी जब्त कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पीथमपुर क्षेत्र के सागौर थाना अंतर्गत मोती नगर कॉलोनी निवासी नेहा कछवाया ने एक दिन पूर्व आत्महत्या की है। मृतका के भाई रितेश कछवाया ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात करीब 10:30 बजे खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 2:00 बजे अचानक नेहा के कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। जब परिजन दौड़कर पहुंचे, तो कमरे में भीषण आग लगी हुई थी और भारी धुआं फैला था। सामने वाले घर से पानी की मोटर चलाकर आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक नेहा पूरी तरह जल चुकी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पर पुलिस को घटना स्थल से मिली नोट बुक में 22 पन्नों की डायरी में नेहा ने अपनी मौत के पीछे कई लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) पीथमपुर कमल सिंह चौहान और सागोर थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें- फोन पर बात करते-करते थम गईं सांसें, भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया की हार्ट अटैक से मौत; देखें सीसीटीवी वीडियो

अब पढ़ें युवती का दर्द
नेहा ने लिखा कि उनके भाई रितेश की पत्नी रीना गोयल और उनके मायके पक्ष के लोग पूरे परिवार को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे। भाभी ने नेहा के दिवंगत पिता रमेशचंद्र कछवाया पर बेहद घिनौने और झूठे लांछन लगाए थे, जिससे आहत होकर उनके पिता को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था। परिवार ने गंभीर आर्थिक तंगी के बावजूद चांदी के जेवर 20,000 रुपये में गिरवी रखकर भाभी के लिए पायल खरीदी थी, लेकिन इसके बाद भी क्लेश खत्म नहीं हुआ। नेहा ने आगे लिखा कि भाभी के भाई महेश गोयल ने घर रीना के नाम न करने पर पूरे परिवार को झूठे दहेज केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं, नेहा ने आरोप लगाया कि भाभी के भाइयों ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी और विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे।

मंगेतर ने भी नहीं दिया साथ
युवती ने आगे लिखा कि कुछ समय पूर्व भाभी के मायके जाकर खुद दवा खाकर गर्भपात करने का मामला भी सामने आया था, जिसका झूठा आरोप रीना के परिवार ने नेहा के पिता पर मढ़ दिया था। नेहा ने एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया है, जिसमें भाभी अपने जीजा से आपत्तिजनक बातें कर रही थीं, जिससे उनके पिता बेहद दुखी थे। पारिवारिक क्लेश के अलावा नेहा अपनी निजी जिंदगी में भी गंभीर दौर से गुजर रही थीं। उन्होंने अपने मंगेतर सुनील परिहार, उसके परिवार के सदस्यों (विष्णु सुमेरिया और रामचंद्र सुमेरिया) तथा सुनील की एक महिला मित्र विशाखा पर भी गंभीर मानसिक प्रताड़ना और सरेआम जलील करने के आरोप लगाए हैं। नेहा के अनुसार, इन सभी चौतरफा परिस्थितियों और ब्लैकमेलिंग के कारण वह पिछले कई दिनों से भारी मानसिक दबाव और अवसाद में जी रही थीं।

ये भी पढ़ें- शहडोल में अजब मामला: भतीजे की डिग्री पर चाचा बना डॉक्टर, तीन जिलों में करता रहा सरकारी नौकरी; ऐसे खुली पोल

पीएम व सीएम से की अपील
नेहा ने अपने इस आखिरी पत्र में देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से एक विशेष भावुक अपील की। युवती ने लिखा कि देश में एक ऐसा आश्रम बनाया जाए जहां बिना बाप की बेटियां और ऐसी ननदें सम्मान से रह सकें जो जीते जी मार दी जाती हैं, ताकि भाई-भाभी के होते हुए भी कोई बहन खुद को अनाथ महसूस न करे। इसके साथ ही नेहा ने अपनी छोटी बहन आरती के लिए एक बेहद भावुक संदेश छोड़ा है, जिसमें उन्होंने आरती को हिम्मत से रहने, खूब पढ़ाई करने और माता-पिता की जगह घर की जिम्मेदारी संभालने की बात कही है।

थाना प्रभारी उप-निरीक्षक प्रकाश सरोदे ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएससी पीथमपुर भेज दिया था। मृतका के परिजनों द्वारा सौंपी गई 22 पन्नों की नोटबुक को विधिवत जब्त कर लिया गया है और उसमें लिखे तथ्यों का गहराई से अध्ययन किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मामले की हर कोण से जांच की जा रही है और विधिक राय लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर के मंधना में बिजली का संकट, विभाग की सुस्ती से 12 घंटे बिलबिलाई जनता

16 Jul 2026

Video: विश्व सर्प दिवस पर नुक्कड़ नाटक के जरिए किया गया जागरूक

16 Jul 2026

राजस्थान विधानसभा में ऐतिहासिक पल, वरिष्ठ विधायकों के सम्मान पर बोले सी.पी. जोशी

16 Jul 2026

रायबरेली में नर्सिंग होम संचालक की गिरफ्तारी से चिकित्सकों में रोष, जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़

16 Jul 2026

Video: टूटी बाउंड्री वॉल पर बांस की बल्लियों का सहारा, हादसे का खतरा बरकरार

16 Jul 2026
विज्ञापन

Video: विश्व सर्प दिवस पर चिड़ियाघर में जागरूकता कार्यक्रम, सांपों के संरक्षण का दिया संदेश

16 Jul 2026

Video: वर्षायोग चातुर्मास में होंगे सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम, विहसंत सागर जी ने दी जानकारी

16 Jul 2026
विज्ञापन

Kullu Zila Parishad: जिले के विकास को देंगे नई रफ्तार, ताजपोशी के बाद बोले अध्यक्ष ठाकुर दास और उपाध्यक्ष नीना जोशी

16 Jul 2026

अयोध्या में टिन्नू और मनीष से जेल में लगभग डेढ़ घंटे हुई पूछताछ, अब रिमांड की तैयारी

16 Jul 2026

VIDEO: बहेड़ी इलाके में खेतों में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

16 Jul 2026

नंगल के गांव बरारी में खस्ताहाल सड़कों का निर्माण शुरू

फरीदकोट में 300 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब भाजपा ने उपाध्यक्ष डा.सुभाष शर्मा के नेतृत्व में नंगल रेलवे स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान

कानपुर: श्री झूलेलाल मंदिर के अखंड ज्योति पट 40 दिन के लिए बंद, चालिहा व्रत महोत्सव शुरू

16 Jul 2026

वाराणसी में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, किनारे खिसक रहे लोग; VIDEO

16 Jul 2026

Kargil Vijay Diwas 2026: नालागढ़ में पूर्व सैनिक लीग ने शुरू की तैयारियां, 26 जुलाई के समारोह की रूपरेखा तय

16 Jul 2026

पठानकोट में सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार का जलाया पुतला

पंजाब में मानसून की देरी से किसानों की बढ़ी चिंता, धान की फसल पर संकट के बादल

कूड़ा फेंकने और छेड़खानी के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, आधी रात तक हंगामा; VIDEO

16 Jul 2026

Zila Parishad Kullu Election: जिला परिषद कुल्लू पर भाजपा का कब्जा, ठाकुर दास बने अध्यक्ष और नीना उपाध्यक्ष निर्वाचित

16 Jul 2026

कानपुर में डिग्गी रेलवे कॉलोनी के पास मिला लोडर चालक का शव

16 Jul 2026

Video: मौलाना पर एफआईआर की मांग को लेकर हजरतगंज थाने पहुंचे हिंदू महासभा कार्यकर्ता

16 Jul 2026

Video: भूजल बचाने के लिए बढ़ानी होगी रिचार्ज क्षमता, आर्द्रभूमियों के संरक्षण पर भी जोर

16 Jul 2026

VIDEO: बदायूं में डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला

16 Jul 2026

हाथरस में 150 वाहनों का चालान, 16 सीज

16 Jul 2026

वंदे भारत से प्रयागराज जंक्शन पहुंचीं राज्यपाल का रेल अधिकारियों ने किया स्वागत

16 Jul 2026

पठानकोट में ईडी की रेड

चंडीगढ़ में श्री जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा शुरू

भगवान फ्यूलानारायण मंदिर के कपाट खुले

16 Jul 2026

अलवारा झील को रामसर स्थल का दर्जा मिलने का रास्ता साफ

16 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed