{"_id":"6a1440c5a19ebe5ac1063072","slug":"mother-and-daughter-fight-for-a-bed-father-dies-of-a-heart-attack-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4320730-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: बिस्तर के लिए लड़ीं मां-बेटी, दोनों के विवाद के बाद पिता की हार्ट अटैक से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: बिस्तर के लिए लड़ीं मां-बेटी, दोनों के विवाद के बाद पिता की हार्ट अटैक से हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 07:55 PM IST
Link Copied
ग्वालियर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चिटनिस की गोठ स्थित वैकुंठ अपार्टमेंट में मां बेटी के बीच झगड़े के दौरान पिता अनिल कपूर की मौत हो गई। बिस्तर पर सोने को लेकर हुए मां बेटी के विवाद में पिता को अटैक आ गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चिटनिस की गोठ स्थित वैकुंठ अपार्टमेंट की है। अनिल कपूर अपनी दूसरी पत्नी रितु कपूर और बेटी मानसी कपूर के साथ यहां रहते थे। जानकारी के मुताबिक मानसी कपूर हाल ही में मार्च 2026 में हुई शादी के बाद मायके आई हुई थी। घर में बिस्तर पर सोने को लेकर मां रितु कपूर और बेटी मानसी के बीच कहासुनी हो गई।
बताया जा रहा है कि रितु कपूर बेटी मानसी के बिस्तर पर जाकर सो गई थीं। यह देखकर बेटी भड़क गई और दोनों के बीच तेज विवाद शुरू हो गया। मां बेटी का झगड़ा इतना बढ़ा कि घर में हंगामा मच गया। इसी दौरान पिता अनिल कपूर को अचानक सीने में दर्द हुआ और वह वहीं गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस जांच में परिवार का जटिल रिश्ता भी सामने आया है। मृतक अनिल कपूर की पहली पत्नी कंचन की साल 2019 में मौत हो चुकी है। रितु कपूर अनिल की दूसरी पत्नी हैं। रितु के पहले पति वीरेंद्र की भी मौत हो चुकी है। रितु के तीन बच्चे हैं। दो बेटी और एक बेटा। एक बेटी हरियाणा में रहती है और बेटा दिल्ली में रहता है। अनिल के कोई संतान नहीं थी इसलिए मानसी को बचपन में ही रितु ने अपनी नंद कंचन और नंदोई अनिल को गोद दे दिया था। कंचन की मौत के बाद 2023 में रितु ने नंद के पति अनिल से शादी कर ली थी। मानसी की शादी मार्च 2026 में बेलदारपुरा में हुई थी। वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके घूमने आई थी। तभी यह विवाद हुआ। मां को अपने बिस्तर पर सोता देख वह आग बबूला हो गई थी। और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। फिलहाल एक छोटे से विवाद ने परिवार की खुशियां छीन लीं। पुलिस ने मर्ग कायम क सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है। एक मां बेटी के बीच विवाद हो रहा था। जिसमें बाद में पिता भी शामिल हुए। वो पहले से ही हार्ट पेशेंट थे। जिनकी मौत हो गया। पुलिस ने मार्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।