{"_id":"686a07502c786be1a10d5e77","slug":"do-not-enter-the-temple-wearing-mini-skirt-jeans-top-and-western-clothes-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3136918-2025-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: मिनी स्कर्ट, जींस-टॉप तथा वेस्टर्न कपड़े पहनकर मंदिर में नहीं करें प्रवेश, पोस्टर लगाकर अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: मिनी स्कर्ट, जींस-टॉप तथा वेस्टर्न कपड़े पहनकर मंदिर में नहीं करें प्रवेश, पोस्टर लगाकर अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 06 Jul 2025 07:52 PM IST
Link Copied
जबलपुर शहर के मंदिरों में पोस्टर लगाकर अपील की गई है कि महिला व युवती भारतीय संस्कृति के अनुरूप कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश करें। मिनी स्कर्ट, जींस-टॉप तथा वेस्टर्न कपड़े पहनकर आने पर बाहर से दर्शन करें। यह पोस्टर हिन्दूवादी संगठन की तरफ से लगाए गए हैं। शहर में लगाए गए यह पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
पोस्टर में लिखा है कि निवेदन है कि मंदिर परिसर में भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही वस्त्र पहनकर प्रवेश करें। छोटे वस्त्र, हाफ पेंट, बरमुंडा, मिनी स्कर्ट, नाइट-सूट आदि पहनकर आने पर बाहर से दर्शन करें। बालिकाएं तथा महिला मंदिर परिसर में सिर ढंक कर प्रवेश करें। इसे अन्यथा ना लें और भारतीय संस्कृति आपको ही बचाना है। पोस्टर में निवेदक के रूप में महाकाल संघ अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल लिखा हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मीडिया प्रभारी अंकित मिश्रा ने बताया कि यह पोस्टर उनके द्वारा शहर के लगभग 30 से 40 सिद्ध मंदिरों में लगाए गए हैं। इन पोस्टरों का शहर के अन्य मंदिर में भी लगाया जा रहा है। महिलाएं ही धर्म के कार्य में सबसे आगे आती हैं। भारतीय संस्कृति को बचाना उनके हाथों में है। मेरा उनसे निवेदन है कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप कपड़े पहनकर मंदिर परिसर में प्रवेश करें। शहर के मंदिर में लगे पोस्टरों के संबंध में किसी भी महिला व राजनीतिक संगठन की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। पोस्टर लगाने वाले हिन्दूवादी धार्मिक संगठन ने कहा है कि पोस्टर के माध्यम से सिर्फ महिलाओं व युवती से वह आग्रह कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।