{"_id":"68949965be29e180c6009c14","slug":"green-corridor-created-for-organ-donation-for-the-third-time-in-a-year-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3258194-2025-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: ऑर्गन डोनेट के लिए साल में तीसरी बार बना ग्रीन कॉरिडोर, अहमदाबाद-भोपाल भेजे गए हार्ट-लीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: ऑर्गन डोनेट के लिए साल में तीसरी बार बना ग्रीन कॉरिडोर, अहमदाबाद-भोपाल भेजे गए हार्ट-लीवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 Aug 2025 08:13 PM IST
गैस सिलेंडर डिलीवरी बॉय ने मृत्यु के बाद तीन व्यक्तियों को नया जीवन प्रदान किया। ब्रेन डेड होने के बाद उसका ऑपरेशन कर उसके हार्ट अहमदाबाद तथा लीवर को भोपाल भेजा गया। इसके अलावा उसकी किडनी जबलपुर में मरीज को ट्रांसप्लांट की जा रही है। बॉडी ऑर्गन डोनेट के लिए इस साल जबलपुर में तीसरी बार ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
गैस डिलीवरी का कार्य करने वाले सत्येंद्र यादव (31) का गढ़ा थानान्तर्गत सूपाताल क्षेत्र में सोमवार शाम लगभग 5 बजे एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए शासकीय मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। युवक का ब्रेन डेड होने के कारण डॉक्टरों ने अंग दान के लिए उसके परिजनों की काउंसलिंग की थी। काउंसलिंग के बाद पत्नी मीनाक्षी, पिता तथा भाई ने अंगदान के लिए सहमति व्यक्त की।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने बताया कि युवक के हार्ट के अहमदाबाद तथा लीवर को भोपाल भेजा गया है। उसकी एक किडनी को जबलपुर में ट्रांसप्लांट किया जाएगा। युवक का ऑपरेशन मेदांता दिल्ली तथा भोपाल के सिद्धांत हॉस्पिटल से आई विशेष डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया।
सीएसपी गढ़ा आशीष जैन ने बताया कि पुलिस व प्रशासन के डोनेट ऑर्गन मेडिकल कॉलेज से डुमना विमानतल तक भेजने के लिए 21 किलोमीटर लम्बा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। अस्पताल से पहली एम्बुलेंस दोपहर 3.52 मिनट पर डुमना विमानतल के लिए रवाना हुई। इसके 15 मिनट बाद दूसरी एम्बुलेंस लीवन लेकर डुमना विमानतल के लिए रवाना हुई। डुमना विमानतल से विशेष विमान द्वारा हार्ट को अहमदाबाद तथा लीवर को भोपाल रवाना किया गया।
इस साल ऑर्गन डोनेट के लिए तीसरी बार ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। पुजारी बलीराम (61) का हार्ट भोपाल तथा लीवन भोपाल पहुंचने के लिए 23 फरवरी को ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। इसके बाद राज मिस्त्री पूरन लाल चौधरी की किडनी इंदौर पहुंचने के लिए 8 मार्च को ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।