{"_id":"6894545585f9f11ba20b12c9","slug":"video-mandi-kullu-nh-closed-due-to-landslide-150-cargo-vehicles-stranded-dwara-flyover-heavily-damaged-2025-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से मंडी-कुल्लू एनएच पर घंटों फंसे रहे 150 मालवाहक वाहन, डवाड़ा फ्लाईओवर को भारी क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से मंडी-कुल्लू एनएच पर घंटों फंसे रहे 150 मालवाहक वाहन, डवाड़ा फ्लाईओवर को भारी क्षति
लगातार बारिश के चलते मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 150 मालवाहक वाहन जगह-जगह फंसे रहे, जिससे जरूरी सामानों की आपूर्ति पर भी असर पड़ा। सबसे ज्यादा प्रभावित हणोगी टनल क्षेत्र रहा, जहां फंसे ड्राइवरों और यात्रियों को रात टनल के भीतर ही गुजारनी पड़ी। राहत की बात यह रही कि स्थानीय प्रशासन और हणोगी माता मंदिर समिति के सहयोग से फंसे हुए लोगों को भोजन की व्यवस्था करवाई गई। सबसे बड़ी क्षति डवाड़ा फ्लाईओवर को पहुंची है। फ्लाईओवर पर भारी चट्टानें गिरने से इसकी संरचना को गंभीर नुकसान हुआ है। फ्लाईओवर अपनी मूल स्थिति से करीब तीन फीट खिसक गया है, जिसके कारण इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।