Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Katni News
›
Katni Beaten up with baseball bat in minor dispute he was threatening by claiming himself to be MLA driver
{"_id":"677289e8248793180e0dbeea","slug":"in-a-minor-dispute-he-was-beaten-with-a-baseball-stick-he-threatened-by-calling-himself-the-mlas-driver-fir-registered-katni-news-c-1-1-noi1360-2469557-2024-12-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Katni News: मामूली विवाद में बेसबॉल के डंडे से कर डाली पिटाई, खुद को विधायक का ड्राइवर बता दे रहा था धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: मामूली विवाद में बेसबॉल के डंडे से कर डाली पिटाई, खुद को विधायक का ड्राइवर बता दे रहा था धमकी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2024 05:37 PM IST
Link Copied
कटनी जिले में रविवार रात मामूली विवाद को लेकर विधायक संजय पाठक के ड्राइवर ने पान दुकान संचालक पर जानलेवा हमला करते हुए लहूलुहान कर डाला है। मामला झिंझरी चौकी अंतर्गत पीरबाबा इलाके का बताया गया। जहां पान खाने के बाद पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया और नशे में धुत ड्राइवर ने बेसबॉल से दुकान संचालक पर हमला कर दिया।
घटना में दुकान संचालक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे डायल 100 ने जिला अस्पताल में लाकर इलाज करवाया है। पीड़ित शिवराम चौरसिया ने बताया कि बीती रात पान की दुकान बंद करते वक्त चरण यादव अपने अन्य साथियों के साथ शराब पीकर पहुंचे और पान खिलाने को कहने लगे। मैं पान खिलाया, फिर पैसे मांगे तो गाली-गलौज देने लगा। चरण यादव द्वारा पूर्व में भी मेरे से अभद्रता और गाली-गलौज करता रहता था। लेकिन बीती रात मुझसे बुरी तरह मारपीट कर डाला, जिससे मेरे सिर में आठ टांके लगे हैं।
खुद को विधायक संजय पाठक का ड्राइवर बताता फिरता है। मेरे द्वारा मामले की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पूरे मामले पर माधवनगर टीआई अनूप सिंह ने बताया कि बीती रात पीरबाबा के पास हुई मारपीट मामले पर आवेदक शिव चौरसिया से शिकायत मिली थी, जिस पर माधवनगर पुलिस ने आरोपी चरण यादव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर FIR दर्ज करते हुए जांच में लिया है। आरोपी किसका ड्राइवर है, इसकी जानकारी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।