{"_id":"677232a53b338d27a20df615","slug":"video-new-year-fair-started-in-shri-naina-devi-ji","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्री नयना देवी जी में शुरू हुए नव वर्ष मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्री नयना देवी जी में शुरू हुए नव वर्ष मेले
प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में सोमवार से नववर्ष के मेले शुरू हुए। पुजारियों ने सुबह विधिवत रूप से माता की पूजा अर्चना की। सुबह 4 बजे माता की आरती की गई। यह मेले 1 जनवरी 2025 तक चलेंगे। 31 की रात को मंदिर के कपाट 2 बजे खुले जाएंगे। नव वर्ष के उपलक्ष्य पर मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों फूलों से सजाया जा रहा है। इस बार भी मंदिर की सजावट का कार्य पंजाब के समाज सेवी संस्था के श्रद्धालुओं के द्वारा किया जा रहा है। मंदिर के सहायक सुरक्षा इंचार्ज महेंद्र सिंह का कहना है कि इस बार भी मेला के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रहेगी और श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता जी के दर्शनों के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह मंदिर के सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। एसडीएम श्री नयना देवी जी को मेला अधिकारी, डीएसपी श्री नयना देवी जी को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।