{"_id":"6771980365c26e14c90701b3","slug":"video-cyclist-dies-after-being-hit-by-a-speeding-car-coming-from-the-opposite-direction","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
दुबियाना गांव के पास जीटी रोड हाईवे (एनएच-34) के सर्विस लेन पर रविवार की शाम उल्टी दिशा से तेज रफ्तार से आ रही कार ने साइकिल व मोपेड सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मोपेड सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर मारने के बाद कार सवार कार मौके पर छोड़कर भाग गए।
साइकिल सवार साधु रामनारायण (52) निवासी औरोंताहरपुर ककवन और मोपेड सवार बुजुर्ग बुद्ध लाल निवासी सती प्रसाद नगर शिवराजपुर रविवार की शाम लगभग चार बजे बिल्हौर की ओर जा रहे थे। दुबियाना गांव के पास जीटी रोड हाईवे के सर्विस लेन पर उल्टी दिशा से तेज रफ्तार से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को शिवराजपुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने साधू रामनारायण को मृत घोषित कर दिया। बुद्धलाल का इलाज हो रहा है। उधर, कार्यवाहक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि कार उल्टी दिशा से आ रही थी। सवार कार मौके पर छोड़कर भाग गए हैं। कार को कब्जे में लेकर सवारों की तलाश कराई जा रही है। रामनारायण के परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।