{"_id":"67713e2ce295d2ae4705ef7c","slug":"video-tana-thavasaya-shavara-ma-thavayaga-ka-upalbthha-karae-sahayaka-upakaranae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तीन दिवसीय शिविर में दिव्यांगों को उपलब्ध कराए सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तीन दिवसीय शिविर में दिव्यांगों को उपलब्ध कराए सहायक उपकरण
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी व श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से मिशन चौक स्थित जैन मंदिर में दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। सोसाइटी के सचिव गौरव रामकरण ने बताया कि शिविर में दिव्यांगों को सहायक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिविर के अंतिम दिन रविवार को काफी संख्या में दिव्यांग पहुंचे और उन्हें व्हील चेयर, वैसाखी, कानों की मशीन आदि उपकरण वितरित किए गए।
शिविर का आयोजन जैन मंदिर में श्री दिगंबर जैन समाज, जैन मिलन सोनीपत, सेवा भारती, संत नामदेव रोहिल्ला टांक उत्थान संघ सोनीपत, पानीपत एसोसिएशन आर्किटेक्ट एंड इंजीनियर्स, नेशनल मेडिकोज सोनीपत, दिव्यांग कल्याण एकता समिति व एल्मिको के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में आए दिव्यांगों का ट्राई साइकिल के लिए पंजीकरण प्रवीन लांबा की तरफ से किया गया। इस दौरान श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष एसके जैन, महामंत्री जय कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी संजय कुमार, सोमबीर, जगदीश जैन, सुरेश जैन, चतर सैन जैन, श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से डॉ. पुरुषोत्तम व उनकी सहयोगी टीम मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।