{"_id":"677041a607d911ade108aa2c","slug":"video-dms-strict-instructions-on-preparations-for-maha-kumbh-in-jaunpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जौनपुर में महाकुंभ की तैयारियों पर डीएम का सख्त निर्देश, सात दिनों भीतर में काम पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जौनपुर में महाकुंभ की तैयारियों पर डीएम का सख्त निर्देश, सात दिनों भीतर में काम पूरा करें
महाकुंभ मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा को लेकर शनिवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में जिलाधिकारी डां दिनेश चंद की अध्यक्षता में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ एक आवश्यक प्रशासनिक बैठक की।
जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद ने सभी संबंधित विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों में लोक निर्माण विभाग, रोडवेज विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका, आरटीओ विभाग, नेशनल हाईवे व चिकित्सा विभाग आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरे काम कर लिए जाएं। जिससे जौनपुर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना न करना पड़े। समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित विभाग के अधिकारीयों की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रयागराज रोड, मछलीशहर रोड व प्रतापगढ़ रोड पर रोड व पटरियों पर अतिक्रमण हटाने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ,प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी व आरटीओ विभाग को टीम गठित कर तीन दिनों के भीतर हटाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी तैयारियां को निर्धारित समय से पहले पूरा करने का आदेश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए निर्देशित किया जिसमें गड्ढा मुक्त सड़क, साइनिंग बोर्ड, सड़कों पर डिवाइडर, सभी तिराहाओं पर सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था, सफाई, रास्ते की व्यवस्था, सुरक्षा, मेडिकल कैंप, पार्किंग, बैरिकेडिंग, एम्बुलेंस, मोबाइल टॉयलेट, अग्निशमन व यातायात आदि व्यवस्थाओं को समय पर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निश्चित समय के भीतर करने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मेला शुरू होने से पहले इन सभी सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को कोई समस्या ना हो।समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ नगर के मुख्य मार्गों एवं प्रयागराज मार्ग पर रेलवे क्रासिंग तक पैदल भ्रमण कर विभिन्न चीजों का सूक्ष्म अवलोकन किया। और संबंधित लोगों को दिशा निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने प्राइवेट बस अड्डा, ई रिक्शा व ऑटो स्टैंड समेत सभी प्राइवेट वाहनों को चिन्हित स्थानों पर ले जाने के लिए थाना प्रभारी व पालिका प्रशासन को निर्देशित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।