{"_id":"676fdc4b0aa669b39701ae89","slug":"video-seven-members-of-a-gang-who-stole-precious-generator-parts-were-arrested","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर, जनरेटर के कीमती पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों का सामान बरामद... सात दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर, जनरेटर के कीमती पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों का सामान बरामद... सात दबोचे
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 04:38 PM IST
Link Copied
कासना कोतवाली पुलिस ने शनिवार को जनरेटर की डिस्प्ले और अन्य उपकरणों की चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान, अवैध हथियार और एक चोरी की बरामद की है। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपये आंकी गई है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिरसा गोलचक्कर और आम्रपाली खानपुर क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अलीगढ़ का पंकज, बुलंदशहर का जीसान, गौतमबुद्ध नगर के कासना का राहुल, ललित, रवेन्द्र, महेश, इमलिया गांव का आकाश शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से छह जनरेटर डिस्प्ले, तीन जनरेटर पीसीसी, दो पावर कॉम स्टार्टर, एक टूल बॉक्स, एक बैटरी चार्जर, तीन तमंचे, चार चाकू और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी जनरेटर डिस्प्ले और उसमें लगा कीमती सामान चोरी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इनमें से पंकज के खिलाफ अलीगढ़ और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में चोरी और आयुध अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। राहुल, ललित, रवेन्द्र और महेश के खिलाफ भी गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, आयुध अधिनियम और अन्य आपराधिक धाराएं शामिल हैं। गिरोह लंबे समय से कंपनियों के जनरेटर और उनके उपकरण चोरी कर रहा था। यह गिरोह चोरी किए गए सामान को अलग-अलग स्थानों पर बेचता था। इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। गिरफ्तार अभियुक्तों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।