{"_id":"676ed6d16ecd6f0bf90b9fe6","slug":"video-lkaugdha-karagara-na-maga-bkaya-pasa-aarapa-na-nakal-tamaca-mara-tha-gal-asapatal-ma-bharata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लकड़ी कारीगर ने मांगा बकाया पैसा, आरोपी ने निकाला तमंचा... मार दी गोली; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लकड़ी कारीगर ने मांगा बकाया पैसा, आरोपी ने निकाला तमंचा... मार दी गोली; अस्पताल में भर्ती
यूपी के रायबरेली में मजदूरी का बकाया पैसा मांगने पर लकड़ी कारीगर को गोली मार दी गई। पैर में गोली के छर्रे लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मस्तान नगर निवासी इकबाल (18) मोहल्ले में संचालित आरा मशीन पर लकड़ी के पावों में छेद करने का काम करता है। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम को इकबाल ने आरा मशीन संचालक से मजदूरी के बकाया रुपये की मांग की तो विवाद होने लगा।
इसी दौरान तमंचे से उस पर फायर की गई। गोली के छर्रे इकबाल के दाहिने पैर में लगे। इससे वह घायल हो गया। वहीं घटना के बाद आरा मशीन संचालक और उसका साथी फरार हो गए। सीओ सदर अमित सिंह के मुताबिक घायल का जिला अस्पताल में इलाज किया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।